हेल्थ

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत हैं ये हर्बल ड्रिंक्स, शुगर कंट्रोल रखने में हैं रामबाण, आयुर्वेदाचार्य ने बताए फायदे

Best Drinks for Diabetes Patient In Hindi: डायबिटीज को नैचुरल तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं? तो अपनाएं आयुर्वेदाचार्य द्वारा सुझाई गई ये हर्बल टीज़। ये ड्रिंक्स पाचन, इंसुलिन और फैट मेटाबॉलिज्म को सुधारती हैं और शुगर स्पाइक्स को रोकती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करके सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।

Image

Drinks For Diabetes Patient To Control Blood Sugar

Best Drinks for Diabetes Patient In Hindi: डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी एक बार हो जाए, तो उसे कंट्रोल में रखना काफी जरूरी हो जाता है। दवा के साथ अगर लाइफस्टाइल और खान-पान सही हो जाए तो शुगर लेवल को बिना ज्यादा दवाइयों के भी संतुलित रखा जा सकता है। आजकल बहुत लोग नेचुरल और आयुर्वेदिक तरीकों की तरफ जा रहे हैं और इसमें सबसे असरदार मानी जाती हैं कुछ खास हर्बल टी। आयुर्वेदाचार्य डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS) के मुताबिक कुछ खास हर्बल चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं इन चायों के फायदे और इन्हें कैसे काम में लें।

डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए पिएं ये ड्रिंक - Drinks For Diabetes Patient To Control Blood Sugar In Hindi

हिबिस्कस टी

अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है या शुगर स्पाइक्स की दिक्कत है, तो हिबिस्कस की चाय काफी मददगार हो सकती है। ये पित्त को शांत करती है और लिवर को साफ करने में मदद करती है। जब लिवर ठीक से काम करता है तो ब्लड शुगर लेवल भी बैलेंस में रहता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से साफ करते हैं और इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

करी पत्ता की चाय

अक्सर डायबिटीज के मरीजों का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे फैट और शुगर दोनों कंट्रोल से बाहर होने लगते हैं। करी पत्ते की चाय इसमें बहुत फायदेमंद होती है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाती है और शरीर की अग्नि को बढ़ाती है। साथ ही ये पैंक्रियाज को मजबूती देती है जिससे शरीर नेचुरली इंसुलिन बनाना शुरू करता है।

तेजपत्ता की चाय

अगर आपका खाना सही तरीके से नहीं पचता तो शुगर भी आसानी से बढ़ने लगती है। तेजपत्ता की चाय पाचन क्रिया को सुधारती है और कार्बोहाइड्रेट को सही से तोड़ने में मदद करती है। इससे शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है और इंसुलिन भी अच्छे से काम करता है। दिन में एक बार इस चाय का सेवन आपको अंदर से फिट बना सकता है।

बेल टी

बेल की पत्तियों से बनी चाय डायबिटीज में बेहद असरदार मानी जाती है। इसका कड़वा और कसैला स्वाद कफ को बैलेंस करता है और शुगर की क्रेविंग को कम करता है। साथ ही ये पैंक्रियाज को एक्टिव करती है जिससे ब्लड ग्लूकोज नेचुरली कंट्रोल में आने लगता है। डॉ. दीक्षा बावसार भी इसे रोज लेने की सलाह देती हैं।

ब्लू पी फ्लावर टी

ब्लू पी यानी अपराजिता फूल से बनी चाय शरीर में जमा तनाव को दूर करती है। कई बार स्ट्रेस की वजह से शुगर लेवल अचानक बढ़ने लगता है, ऐसे में ये चाय काफी मदद करती है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन्स शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं जो इंसुलिन की क्षमता को बढ़ाते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं और बार-बार दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, तो इन आयुर्वेदिक हर्बल चाय को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। ये हर्बल ड्रिंक्स आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाएंगी और नेचुरली शुगर को कंट्रोल में रखेंगी। हालांकि किसी भी हर्बल उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article