सिर्फ फिल्टर देखकर न खरीदें एयर प्यूरीफायर, खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

Air Purifier Buying Guide 2026: दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच घरों में एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग खराब हवा से बचने के लिए हजारों रुपये खर्च करके एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ HEPA फिल्टर देखकर खरीदा गया एयर प्यूरीफायर आपके कमरे के लिए सही भी है या नहीं?

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Nov 12 2026, 16:58 IST
सिर्फ एक चीज नहीं, कई बातों का रखें ध्यान01 / 09

सिर्फ एक चीज नहीं, कई बातों का रखें ध्यान

दरअसल, एयर प्यूरीफायर खरीदते समय फिल्टर के अलावा भी कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। गलत क्षमता वाला या जरूरत के मुताबिक फीचर्स से लैस नहीं होने वाला एयर प्यूरीफायर आपके पैसे बर्बाद कर सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले ये 5 बातें जरूर जांच लें।

1. कमरे के हिसाब से देखें CADR रेटिंगImage Credit : Canva02 / 09

1. कमरे के हिसाब से देखें CADR रेटिंग

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय सबसे पहले उसकी CADR (Clean Air Delivery Rate) रेटिंग चेक करें। इससे पता चलता है कि मशीन कितनी तेजी से हवा को साफ कर सकती है। अगर आपका कमरा बड़ा है और आपने कम CADR वाला एयर प्यूरीफायर खरीद लिया, तो वह प्रभावी तरीके से हवा साफ नहीं कर पाएगा। इसलिए कमरे के आकार के हिसाब से सही CADR वाला मॉडल चुनें। बड़े कमरे के लिए ज्यादा CADR की जरूरत होती है।

2. सिर्फ HEPA नहीं, फिल्टर की पूरी जानकारी लेंImage Credit : Canva03 / 09

2. सिर्फ HEPA नहीं, फिल्टर की पूरी जानकारी लें

कई कंपनियां अपने एयर प्यूरीफायर में HEPA फिल्टर होने का दावा करती हैं। लेकिन खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि उसमें असली HEPA फिल्टर है या केवल HEPA-टाइप फिल्टर। HEPA फिल्टर हवा में मौजूद धूल, परागकण और PM2.5 जैसे छोटे कणों को पकड़ने में मदद करता है। इसके अलावा एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी उपयोगी है, क्योंकि यह धुएं, गंध और कुछ गैसों को कम करने में मदद करता है।

3. फिल्टर बदलने की कीमत और उपलब्धता जांचेंImage Credit : Canva04 / 09

3. फिल्टर बदलने की कीमत और उपलब्धता जांचें

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय सिर्फ मशीन की कीमत देखना काफी नहीं है। यह भी पता करें कि उसका फिल्टर कितने समय बाद बदलना पड़ता है और नया फिल्टर कितने रुपये में मिलेगा। आमतौर पर इस्तेमाल और प्रदूषण के स्तर के हिसाब से फिल्टर की उम्र अलग-अलग हो सकती है। कुछ मॉडल में फिल्टर 6 महीने तो कुछ में 12 महीने तक चल सकता है। ऐसा एयर प्यूरीफायर चुनें, जिसके फिल्टर आसानी से उपलब्ध हों और उन्हें बदलने का खर्च भी आपके बजट में हो।

4. एयर क्वालिटी सेंसर और ऑटो मोड जरूर देखेंImage Credit : Canva05 / 09

4. एयर क्वालिटी सेंसर और ऑटो मोड जरूर देखें

अच्छे एयर प्यूरीफायर में एयर क्वालिटी सेंसर होना फायदेमंद है। यह कमरे में प्रदूषण के स्तर को पहचानकर उसकी जानकारी देता है। इसके अलावा ऑटो मोड वाला फीचर भी काफी उपयोगी है। इसमें प्रदूषण बढ़ने पर मशीन अपने आप पंखे की स्पीड बढ़ा देती है और हवा साफ होने पर स्पीड कम कर देती है। इससे आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। खरीदने से पहले यह भी देखें कि मशीन में PM2.5 लेवल दिखाने की सुविधा है या नहीं।

5. शोर, बिजली की खपत और सेफ्टी पर ध्यान देंImage Credit : Canva06 / 09

5. शोर, बिजली की खपत और सेफ्टी पर ध्यान दें

एयर प्यूरीफायर को अक्सर कई घंटों तक चलाना पड़ता है। ऐसे में उसकी बिजली की खपत और आवाज का स्तर जरूर चेक करें। अगर आप इसे बेडरूम में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो लो नॉइस या स्लीप मोड वाला मॉडल बेहतर रहेगा।

बिजली की खपतImage Credit : Canva07 / 09

बिजली की खपत

इसके अलावा बिजली की खपत, फिल्टर बदलने का अलर्ट और चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स भी देख सकते हैं। खास बात यह है कि ओजोन पैदा करने वाले एयर प्यूरीफायर से बचना चाहिए, क्योंकि ओजोन सांस लेने के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यानImage Credit : Canva08 / 09

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एयर प्यूरीफायर खरीदना सिर्फ एक बार का खर्च नहीं है, बल्कि इसके फिल्टर और बिजली पर भी लगातार पैसे खर्च होते हैं। इसलिए केवल ब्रांड, कीमत या HEPA फिल्टर के नाम पर फैसला न लें।

सही फैसलाImage Credit : Canva09 / 09

सही फैसला

कमरे का आकार, CADR रेटिंग, फिल्टर की क्वालिटी, मेंटेनेंस खर्च और जरूरी फीचर्स की तुलना करने के बाद ही मॉडल चुनें। सही एयर प्यूरीफायर घर के अंदर मौजूद धूल और हवा में तैरते प्रदूषण कणों को कम करने में मदद कर सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!