हेल्थ

बिना रुकावट लेनी है गहरी नींद तो सोने से पहले करें ये काम, सीधे सुबह खुलेगी आंख

Bedtime Tricks To Improve Sleep Quality In Hindi : आज अच्छी नींद लेना एक मुश्किल टास्क होता जा रहा है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी, तनाव, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल सभी मिलकर आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब कर रहे हैं। आज हम आपको बेहतर नींद लेने के कुछ कारगर टिप्स देने जा रहे हैं।

Image

Bedtime trick for deep sleep

Bedtime Tricks To Improve Sleep Quality In Hindi : हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा खानपान है, उतना ही जरूर अच्छी और गहरी नींद लेना भी है। जी हां आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल और अनियमित लाइफस्टाइल हमारी नींद को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि हम बिस्तर पर तो लेट जाते हैं लेकिन घंटों तक हमें नींद नहीं आ पाती है। क्योंकि दिमाग शांत नहीं होता और नींद अधूरी रह जाती है। यदि आप भी नींद की इसी समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको इसका आसान हल बताने जा रहे हैं। सोने से पहले आपको कुछ छोटे से काम करने चाहिए, जो आपकी नींद को गहरी और सुकून भरी बना सकते हैं।

गर्म दूध लें

रात में सोने से पहले यदि आप 1 गिलास गर्म दूध पीते हैं, तो इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में काफी सुधार होता है। जी हां दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व आपके दिमाग को शांत करता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है। दूध में हल्दी, दालचीनी या केसर डालकर पी सकते हैं।

डिजिटल डिटॉक्स करें

रात में सोने से कम से कम 30 मिनट पहले आपको मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि किसी भी तरह की स्क्रीन से दूर हो जाना चाहिए। क्योंकि इन स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी नींद की क्वालिटी को खराब करती है। इसलिए डिजिटल डिटॉक्स करना जरूरी है।

रिलैक्सिंग ब्रीदिंग एक्सरसाइज

नींद बेहतर करने के लिए आप बिस्तर पर लेटकर कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसमें आप 4-7-8 तकनीक अपना सकते हैं। इसमें आपको 4 सेकंड सांस लेनी है अगले 7 सेकंड सांस रोकें और फिर 8 सेकंड में धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह एक्सरसाइज तनाव कम करके आपकी नींद को बेहतर बनाती है।

हल्के योगासन

सोने से पहले यदि आप 5 मिनट का हल्का स्ट्रेच और आसान योगासन जैसे वज्रासन और शवासन करते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियों रिलैक्स होती हैं और थकान दूर होती है। इससे आपको नींद भी जल्दी आती है।

अरोमाथेरेपी

सोने से पहले बेडरूम में लैवेंडर, चंदन या कैमोमाइल जैसे एसेंशियल ऑयल कमरे में लगाने से दिमाग शांत होता है। यह प्राकृतिक खुशबू आपके दिमाग को रिलैक्स करती है और गहरी नींद लाने में मदद करती हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article