एजुकेशन

CISF Exam City Intimation Slip 2026 जारी, यहां जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा

CISF ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल (फायर), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए आवेदन किया था वे cisfrectt.cisf.gov.in से परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड कर सकते हैंं।

Image

CISF Exam City Intimation Slip 2026

CISF exam city intimation slip 2026 OUT: CISF भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल (फायर), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं। CISF ने 17 नवंबर 2026 को यह सुविधा एक्टिव की है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले यात्रा और रहने की व्यवस्था करने में आसानी होगी।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या है अंतर?

ध्यान रहे, एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इस स्लिप में सिर्फ परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी दी जाती है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में मिलेंगे। CISF की ओर से एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना हॉल टिकट भी डाउनलोड करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या NSG में महिलाएं बन सकती हैं कमांडो?

CISF Exam City Slip 2026 Steps to Download

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर भर्ती या परीक्षा से जुड़े सेक्शन को खोलें।

3. CISF Constable Exam City Intimation 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. मांगी गई अन्य जानकारी और कैप्चा भरें, यदि पूछा जाए।

6. सबमिट करते ही परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

7. इसे डाउनलोड या सेव करके रख लें।

लॉगिन में परेशानी हो तो क्या करें?

अगर उम्मीदवारों को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वे अपनी लॉगिन डिटेल्स दोबारा जांचें। इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा शहर की जानकारी समय रहते चेक कर लें, ताकि यात्रा की तैयारी में कोई परेशानी न हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article