एजुकेशन

UP Holiday Calendar 2027: यूपी में अगले साल स्‍कूलों में मिलेंगी ढेरों छुट्टियां, देखें हॉलिडे कैलेंडर

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी शासनादेश में सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की तारीखें बताई गई हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, स्‍टूडेंटस भी अपनी छुट्टियों का अंदाजा लगा सकते हैं ।

Image

यूपी हॉलिडे कैलेंडर 2027 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UP Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, स्‍टूडेंटस भी अपनी छुट्टियों का अंदाजा लगा सकते हैं। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी शासनादेश में सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की तारीखें बताई गई हैं। इसके मुताबिक, सालभर में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 26 सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी, यानी इन दिनों में स्‍कूलों में भी अवकाश रह सकता है। इसके अलावा 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अलग से सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। इस बार छुट्टियों की सूची में वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस को भी जगह मिली है।

2027 में इन त्योहारों पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, जनवरी में 14 तारीख को मकर संक्रांति और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। फरवरी में संत रविदास जयंती और मार्च में महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली और गुड फ्राइडे पर अवकाश मिलेगा।

अप्रैल में आंबेडकर जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। मई में बकरीद और बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश घोषित किया गया है। अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी मिलेगी।

अक्टूबर में दशहरा, गांधी जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। नवंबर में गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर अवकाश रहेगा। वहीं दिसंबर में हजरत अली का जन्मदिवस और क्रिसमस की छुट्टी मिलेगी।

इन तारीखों पर भी रहेगा विशेष अवकाश
तारीखअवसर
15 जनवरीगुरु गोबिंद सिंह जयंती
15 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंती
16 नवंबरवीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
24 नवंबरगुरु तेग बहादुर शहीद दिवस
1 अप्रैलबैंकों की वार्षिक लेखाबंदी

जिलाधिकारी घोषित कर सकेंगे 3 स्थानीय छुट्टियां

शासनादेश के मुताबिक, जिलाधिकारी अपने जिले में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मंडलायुक्त को पहले सूचना देनी होगी।सरकार ने यह भी साफ किया है कि चंद्र दर्शन के आधार पर मनाए जाने वाले त्योहारों की तारीख स्थानीय स्तर पर तय होगी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में कार्यकारी आदेशों और स्थानीय स्तर पर घोषित छुट्टियां लागू नहीं होंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article