क्रिकेट

IPL 2027: आईपीएल नीलामी में किस टीम के पास खर्च करने के लिए होगी सबसे ज्यादा रकम, देखिए हर टीम का पर्स

Which Team Has Biggest Purse For IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जल्द ही आयोजित होने वाली है। मंगलवार को सभी टीमों ने अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए बचा है? यहां जानिए हर टीम का हाल।

Image

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा (BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2027
  • 10 टीमों की रिटेनशन-रिलीज लिस्ट हुई जारी
  • अब किस टीम के पास है नीलामी में खर्च के लिए सबसे बड़ी रकम

All IPL Teams Purse For Indian Premier League Auction: मंगलवार का दिन आईपीएल के अगले सीजन को देखते हुए काफी हलचल भरा रहा। एक तरफ जहां सबसे बड़ी खबर बनी महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रिटायरमेंट और उनका चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मेंटर बनना। वहीं, दूसरी ओर शाम तक सभी टीमों ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जिन्हें वे आईपीएल 2027 से पहले रिटेन (अपने साथ बरकरार) करना चाहते हैं और उन खिलाड़ियों की लिस्ट में भी सामने आ गई जिन्हें रिलीज (टीम ने साथ छोड़ा) किया गया। अब इस स्थिति के बाद किस टीम के पास आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2027) में सबसे मोटा पर्स खर्च करने के लिए मौजूद रहेगा और बाकी टीमों के पास कितनी रकम बाकी है। यहां सब आपको बताएंगे।

आइए एक नजर डालते हैं कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया और किन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। इसके अलावा ये भी जानेंगे कि किस टीम के पास अब कितनी खाली जगह (स्लॉट) भरने के लिए बाकी हैं और किस टीम के पास आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए मौजूद रहेगा।

ये है आईपीएल 2027 नीलामी के लिए सभी टीमों का पर्स और रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)

लखनऊ द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: अवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (ट्रेड आउट), मोहम्मद शमी (ट्रेड आउट), एम सिद्धार्थ (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, कुलदीप यादव (ट्रेड इन), सैम कुरेन (ट्रेड इन)

लखनऊ के पर्स में सबसे ज्यादा रकम: 47.45 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 7, विदेशी स्लॉट: 3

----------------

मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इज़हार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, मयंक रावत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहीर, कृष भगत, हार्दिक पंड्या (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रित बुमरा, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकलटन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन)

मुंबई के पास बाकी पर्स: 32.6 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 9। विदेशी स्लॉट: 2

----------------

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुशमंथा चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल, टी नटराजन (ट्रेड आउट), कुलदीप यादव (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, काइल जैमीसन, ऋषभ पंत (ट्रेड इन), जीशान अंसारी (ट्रेड इन)

दिल्ली के पर्स में कितनी रकम: 39.5 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 9। विदेशी स्लॉट: 4

----------------

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

रिलीज किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, आकाश मधवाल, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद (ट्रेड आउट), नाथन एलिस (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, राहुल चाहर, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड इन), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड इन)

चेन्नई सुपर किंग्स का बाकी पर्स: 28.05 करोड़ रुपये। बाकी स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉटः 2

----------------

पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, अर्शदीप सिंह (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मुशीर खान, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, बेन द्वारशुइस, यश ठाकुर, विशाक विजयकुमार, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, हार्दिक पंड्या (ट्रेड इन)

पंजाब के पर्स में कितना पैसा: 18.6 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉट: 2

----------------

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज खिलाड़ी: शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, इमानजोत चहल, सैम कुरेन (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, नंद्रे बर्गर, शुभम दुबे, अमन राव, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, रवि बिश्नोई, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, मोहम्मद शमी (ट्रेड इन), एम सिद्धार्थ (ट्रेड इन)

राजस्थान के पर्स में कितनी रकम बाकी: 27.05 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉट: 3

----------------

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

हैदराबाद द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिशान मदुशंका, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डेविड पायने, आरएस अंबरीश, हर्षल पटेल (ट्रेड आउट), जीशान अंसारी (ट्रेड आउट), लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड आउट), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड आउट)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कारसे, प्रफुल्ल हिंज, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, टी नटराजन (ट्रेड इन), खलील अहमद (ट्रेड इन), नाथन एलिस (ट्रेड इन)

हैदराबाद के पर्स में कितनी रकम बाकी: 40.15 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 7, विदेशी स्लॉट: 3

----------------

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

बेंगलुरू ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा, स्वप्निल सिंह

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, कनिष्क चौहान, यश दयाल, नुवान तुषारा

बेंगलुरू के पर्स में कितनी रकम: 14.15 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 5, विदेशी स्लॉट: 1

----------------

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कोलकाता ने इन खिलाड़ियों रिलीज किया: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लवनिथ सिसौदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह, उमरान मलिक

रिटेन किए गए खिलाड़ी: कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी।

KKR के पर्स में कितनी रकम: 41.65 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 8, विदेशी स्लॉट: 3

----------------

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइज़न, पृथ्वीराज यारा

जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मानव सुथार, राशिद खान, जयंत यादव, जेसन होल्डर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, अरशद खान, निशांत सिद्धू, हर्षल पटेल (ट्रेड इन)

गुजरात के पर्स में कितनी रकम: 8.75 करोड़ रुपये। शेष स्लॉट: 3, विदेशी स्लॉट: 2

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article