हेल्थ

Basant Panchami Special: स्वाद ही नहीं सेहत में भी बहुत खास हैं ये 5 पीली चीजें, बसंत पंचमी पर जरूर करें ट्राई

Basant Panchami Special Yellow Food: अगर आप अपने डाइट में इन पीले पकवान को शामिल करेंगे तो इससे सेहतमंद रहने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से बचने में भी मदद मिलेगी। बसंत पंचमी पर पीली चीजें बनाने और खाने की परंपरा है। आइए जानते हैं कौन सी पीली चीजें शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं ।

healthy yellow food items , basant panchami yellow food

बसंत पंचमी स्पेशल येलो फूड

Basant Panchami Special Yellow Food: बसंत पंचमी, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का त्योहार, रंगों और खुशियों का त्योहार भी है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। लोग पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं, पीले रंग के पकवान बनाते हैं और पीले फूलों से मां सरस्वती की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी पर पीले रंग के फल और सब्जियां खाने का विशेष महत्व होता है, वैसे तो हर फल और सब्जी में ताकत देने वाले तत्व पाए जाते हैं। लेकिन बसंत पंचमी पर खास महत्व रखने वाले कुछ पीले फल और सब्जियां भी है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, तो आइए इनके बारे में जानते है।

पीले रंग के पकवान सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होते हैं?

पीले रंग के फूड्स का सेवन करने से फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद मिलती है। पीले फूड्स में विटामिन ए और बीटाकैरोटीन होते हैं। इनका सेवन करने से त्वचा हेल्दी बनती है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई गंभीर रोगों से बचने में मदद करते हैं।

5 पीली चीजें जिन्हें आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

1.केले: केला एक ऐसा फल जो भारत में सबसे आम और लोकप्रिय फल है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस फल में विटामिन, मिनिरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शामिल होते हैं। केले में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और साथ में केले में मौजूद विटामिन-ए त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

2.टर्मरिक लाटे: टर्मरिक लाटे, जिसे हल्दी वाला दूध भी कहा जाता है, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद हल्दी और दूध शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते है। यह सर्दी-खाँसी और गले की खराश में राहत देता है और शरीर की सूजन व दर्द को कम करने में मददगार होता है। रात को टर्मरिक लाटे पीने से अच्छी नींद आती है और पाचन भी बेहतर रहता है। इसे रोज़ पीने से त्वचा अच्छी रहती है और शरीर को ताकत मिलती है।

3.येलो एप्पल: येलो एप्पल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन सी। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है जिससे की आपका शरीर तमाम प्रकार की बीमारी से लड़ने के लिए तैयार रहता है। इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर है, जिससे पेट सही तरीके से काम करता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए यह वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। साथ ही, इसमें पोटेशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को सही रखने और हार्ट हेल्थ को सही रखने में मदद करता है।

4.अनानास: अनानास अपने स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जाना जाता हैं। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होते है, जिसमें पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, फोलेट, फॉस्फोरस और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में मौजूद रहता है। अनानास में मौजूद फाइबर और एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-ए त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

5.मूंग दाल खिचड़ी: बसंत पंचमी के अवसर पर यदि हेल्दी पीले व्यंजन की बात हो रही है, तो मूंग दाल खिचड़ी को कैसे छोड़ सकते हैं। इसमें फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है जो इसे पाचन क्रिया के लिए बेहद खास बनाती हैं। इसके अलावा यह कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करती हैं। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article