Balanced Diet Plan For Diabetes Patients : डायबिटीज तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। जिसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी मुख्य वजहें मानी जाती हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। यही कारण है कि उन्हें एक बैलेंस डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको डायबिटीज के मरीजों के लिए खास एक हेल्दी डाइट प्लान बताएंगे। जिसे अपनाकर डायबिटीज के मरीज अपने शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के लिए बैलेंस डाइट प्लान...
हेल्दी नाश्ता से करें दिन की शुरुआत
नाश्ता हमारे दिन की सबसे अहम मील होता है। इसलिए इसे स्किप नहीं करना चाहिए। वहीं बात करें डायबिटीज के मरीजों की तो उनके लिए तो नाश्ता और भी जरूरी हो जाता है। नाश्ते में आप ओट्स, दलिया, बेसन चीला, मूंग दाल चीला, इडली या वेजिटेबल उपमा जैसी चीजें खा सकते हैं। ये आपके दिन भर ऊर्जा देने का काम करता है।
कैसा हो लंच का प्लान?
डायबिटीज के मरीजों का लंच में बैलेंस डाइट लेना जरूरी है। आपकी थाली में गेहूं की जगह मल्टीग्रेन आटे की रोटी, सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस और सीजनल सब्जियों के साथ दाल जरूर हो। इस दौरान आप दही या छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। हालांकि आपका खाना हल्का और कम मसाले वाला होना चाहिए।
हल्का हो डिनर
डायबिटीज होने पर आपको अपना रात का खाना काफी हल्का कर देना चाहिए। जी हां इसके साथ ही आपके डिनर का टाइम की शाम के समय जल्दी होना चाहिए। जिसमें आप 1-2 रोटी के सीजनल सब्जी या दलिया, खिचड़ी जैसी चीजें ले सकते हैं। आप कोशिश करें कि आपके रात के खाने और सोने के बीच कम के कम 2-3 घंटे का गैप जरूर हो। इसके साथ ही आपको डिनर के बाद कम से कम 1000 कदम जरूर टहलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
