हेल्थ

बाबा रामदेव ने वेट लॉस के लिए इस पौधे को बताया रामबाण, तेजी से छांट देता है शरीर पर जमा फालतू चर्बी

मोटापा आज लोगों के बीच तेजी से बढ़ती एक समस्या बनता जा रहा है, जिससे बचाव के लिए डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक कई चीजें एक साथ करने की सलाह आपको दी जाती है। लेकिन आज हम आपको बाबा रामदेव का बताया एक कारगर नुस्खा बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

obesity remedy by baba ramdev

लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल ये दोनों मिलकर आपकी सेहत के लिए काफी खराब साबित होते हैं। जिसके कारण मोटापा भी आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मोटापे से आज दुनिया भर में करोड़ों लोग परेशान दिखाई देते हैं। मोटापा अपने आप में कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके कारण कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हमारे सामने आती हैं। जिसमें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। यदि आप अपने वजन को कम करने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको योग गुरु स्वामी रामदेव का बताया एक देसी घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वेट लॉस के लिए गिलोय का इस्तेमाल

स्वामी रामदेव अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेहत से जुड़ी अलग-अलग तरह की सलाह देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वेट लॉस के लिए गिलोय के इस्तेमाल की सलाह भी दी है। स्वामी रामदेव की मानें तो रोजाना गिलोय का सेवन करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि गिलोय न केवल आपकी वेट लॉस में मदद करती है, बल्कि ये आपको कई और भी फायदे पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि वेट लॉस जर्नी कर रहे लोगों को रोजाना सुबह और शाम 1-1 कप गिलोय का काढ़ा पीना चाहिए।

वेट लॉस के लिए टिप्स

स्वामी रामदेव ने वेट लॉस के लिए गिलोय के इस्तेमाल के अलावा भी कुछ चीजों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वेट लॉस करने में योगा आपकी काफी मदद करता है। तो आपको रोजाना कम से कम 20-30 मिनट योगा के लिए जरूर निकाल लेने चाहिए। इसके साथ ही वह गेहूं और चावल जैसे अनाज को कुछ दिन छोड़ने की सलाह देते हैं। इस तरह कुछ नियमों का पालन कर और गिलोय का इस्तेमाल कर आप अपने वजन को 7 दिन में काफी हद तक कम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article