Side Effects Of Mango: अगर आप खाते हैं ज्यादा आम तो हो जाए सावधान, होते हैं ये नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 08:36 AM IST

Mango Overeating: आम फलों का राजा है और इसका इंतजार गर्मी में हर कोई करता है। आम जितना स्वाद में टेस्टी होता है उतना ही ज्यादा मात्रा में खाने से हमारे शरीर में नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Side Effects Of Mango: अगर आप खाते हैं ज्यादा आम तो हो जाए सावधान, होते हैं ये नुकसान
Photo Credit: Instagram

Side Effects Of Mango For Health: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को फलों में सबसे ज्यादा आम का इंतजार रहता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आम फलों का राजा है। बहुत कम लोग होंगे जिन्हें आम पसंद नहीं है। वरना आम का नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आम गर्मियों के मौसम में आता है और इसी मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाता है। आम स्वाद में बेहतरीन होता है और इसके साथ-साथ कई सारे पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए, सी और डी इसमें पाए जाते हैं। कुछ लोगों को आम इतना पसंद आता है कि खाने के पहले सोचते नहीं हैं और खाते चले जाते हैं और स्वाद के चक्कर में आम हमारे शरीर को कई नुकसान पहुंचा देता है।

आम का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। वरना इसके कई नुकसान हो सकते हैं। अधिक आम खाने से हमारे शरीर का मोटापा बढ़ता है। आम में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह शरीर के लिए हानिकारक है। इसके सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है और इंसान मोटापे का शिकार हो जाता है।

फोड़े, फुंसी, मुंहासे की समस्या

आम के अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ाती है। जिस वजह से चेहरे और शरीर में फोड़े, फुंसी, मुंहासे निकल आते हैं। इसलिए आम का सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना चाहिए। जो लोग पहले से मुंहासे की समस्या से परेशान हैं उन्हें बहुत ही कम मात्रा में आम खाना चाहिए, वरना दिक्कत बढ़ सकती है।

आम में अधिक मात्रा में होता है फाइबर

आम में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर स्वाद के चक्कर में आप इसे ज्यादा खा लेते हैं तो आपको दस्त और पेट खराब जैसी समस्या हो सकती है। इसके साथ कुछ लोगों को शरीर में एलर्जी भी हो जाती है। अच्छा होगा कि आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

शुगर पेशेंट के लिए है नुकसानदायक

आम खाने से सबसे ज्यादा नुकसान शुगर पेशेंट को होता है। आम में कुदरती मिठास होती है। अगर आप आम को ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए शुगर पेशेंट को आम बहुत ही कम मात्रा में खाना चाहिए।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article