Peanut Oil Benefits: मूंगफली का तेल बेहद फायदेमंद, जोड़ों का दर्द दूर भगाने से लेकर बाल मजबूत बनाने में असरदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2021, 07:45 PM IST

Benefits of peanut oil: मूंगफली का तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। यह मसूड़ों के दर्द को कम करने के साथ-साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता हैं।

Peanut Oil Benefits: मूंगफली का तेल बेहद फायदेमंद, जोड़ों का दर्द दूर भगाने से लेकर बाल मजबूत बनाने में असरदार

Benefits of peanut oil: मूंगफली स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आप इसके तेल का उपयोग खाने बनाने में करें, तो यह आपके खाने को भी काफी हेल्दी बना सकता है। मूंगफली के तेल में एंटीसेप्टिक,एसट्रिंजेंट, एंटीस्पास्मोडिक जैसे गुण पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में काफी मदद करता हैं। यदि आप मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें, तो आपकी कई शारीरिक समस्या दूर हो सकती है। क्या आपको मूंगफली तेल के फायदे के बारे में पहले से पता था, अगर नहीं, तो आज हम आपको इनके फायदों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके शरीर को हेल्थी और तंदुरुस्त बनाएं रखने में मदद कर सकता हैं। तो आइए चले मूंगफली तेल के फायदे कौन-कौन से हैं जाने।

मूंगफली तेल के फायदे

1. दर्द को करें गायब

भागदौड़ वाली जिंदगी होने के कारण आजकल बच्चे हो या बड़े सभी के शरीर में दर्द की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आप मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करें, तो इसमें मौजूद एसट्रिंजेंट आपके जोड़ों के दर्द को चुटकियों में गायब कर सकता है। आपको बता दें, कि मूंगफली का तेल मसूड़ों में होने वाले दर्द को भी दूर करता है।

2. त्वचा को बनाएं हेल्दी

धूल, मिट्टी और गर्मी की वजह से अक्सर त्वचा पर तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। खासकर गर्मी के दिनों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आप मूंगफली का तेल का इस्तेमाल त्वचा पर करें, तो यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा कर सकता है और आपके शरीर को विटामिन ई देखकर त्वचा को हेल्थी बनाएं रख सकता हैं।

3. बालों को दे मजबूती

मूंगफली के तेल में बालों को जड़ से मजबूत बनाने का गुण पाया जाता है। आपको बता दें, कि इस तेल का इस्तेमाल करने से दो मुंहे बालों की भी समस्या दूर हो जाती है। यदि आप मूंगफली का तेल अपने बालों में इस्तेमाल करें, तो इससे आपके बाल सॉफ्ट और डैंड्रफ फ्री भी बन सकते हैं।

End of Article