Diabetes Patient: जानिए, डायबिटीज मरीजों को गुड़ का सेवन करना चाहिए या नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 06:32 AM IST

Jaggery For Diabetes Patient: डायबिटीज के मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को चीनी के सेवन पर रोक लगाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग चीनी की जगह गुड़ का सेवन करते है। गुड़ का सेवन करने से पहले जान लेना चाहिए कि क्या इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए सही है या नहीं।

Diabetes Patient: जानिए, डायबिटीज मरीजों को गुड़ का सेवन करना चाहिए या नहीं
Photo Credit: Instagram

Honey for Diabetes Patient: आज की भागती दौड़ती दिनचर्या व खराब खानपान की वजह से डायबिटीज जैसी समस्या आम हो गई है। डायबिटीज भले ही आम है पर यह एक खतरनाक बीमारी है। जिसमें व्यक्ति को खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डायबिटीज की बीमारी शरीर में इंसुलिन की कमी से होती हैं। भारत ने लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डायबिटीज मरीजों को चीनी खाने में सख्त पाबंदी होती है, वहीं कुछ लोग चीनी की जगह गुड़ खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज में गुड़ खाना लाभदायक है या नुकसानदायक? तो आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों को गुड़ का सेवन करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।

नहीं करना चाहिए गुड़ का सेवन

डायबिटीज में कुछ मरीज चीनी की जगह गुड़ खाते हैं। उन्हें लगता है कि गुड़ में कैलोरी कम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गुड़ और चीनी का स्रोत एक ही है। दोनों ही गन्ने से बना होता है। चीनी और गुड़ दोनों में ही ग्लाइकैमिक इंडेक्स ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों के लिए जितना चीनी घातक है उतना ही गुड़ भी घातक हो सकता है। डायबिटीज मरीजों को कोई भी मीठी पदार्थ खाने से पहले उसका ग्लाइकैमिक इंडेक्स चेक जरूर जांच लेना चाहिए।

शहद का करें सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार डायबिटीज मरीजों को गुड़ की जगह शहद का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज मरीजों के लिए शहद गुड़ और चीनी के मुताबिक ज्यादा लाभदायक हो सकता है।

दरअसल शहद का ग्लाइकैमिक इंडेक्स कम होता है, हालांकि शहद में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है और यह शक्कर की तुलना में अधिक मीठा होता है, लेकिन अगर डायबिटीज में मीठा खाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए शहद का ही सेवन करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article