Kidney Stone: किडनी में पथरी की समस्या में रोज एक कटोरी खाएं कुलथी की दाल, जानिए सेवन का सही तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 11:07 AM IST

How To Use Kulthi Daal For Kidney Stone: किडनी स्टोन आज एक आम समस्या बन चुकी है। किडनी स्टोन में जब स्टोन खिसकने लगता है तो व्यक्ति को काफी तेज दर्द होता है। किडनी स्टोन में व्यक्ति को कुलथी की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पथरी को गलाने का काम करती है।

Kidney Stone: किडनी में पथरी की समस्या में रोज एक कटोरी खाएं कुलथी की दाल, जानिए सेवन का सही तरीका
Photo Credit: Instagram

Home Remedy For Kidney Stone: किडनी स्टोन आजकल आम समस्या बन चुकी है। यह समस्या हर उम्र के लोगों में हो रही है। खराब दिनचर्या व जंक फूड का अधिक सेवन से किडनी स्टोन की समस्या होती है। यह समस्या भले ही आम हो लेकिन अगर सही समय में डॉक्टर की सलाह नहीं ली जाए तो यह समस्या बड़ी भी बन सकती है। किडनी का लक्षण पेट में दर्द होता है। किडनी होने पर पेट में अचानक काफी तेज दर्द उठता है, जो बर्दाश्त के बाहर होता है। किडनी स्टोन की समस्या तब होती है जब शरीर में कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है। अगर किडनी में स्टोन छोटा है तो इसे आसानी से घरेलू उपाय अपनाकर इससे निजात पाया जा सकता है, वहीं अगर किडनी में स्टोन बड़ा है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। किडनी स्टोन से निजात पाने के लिए कुलथी की दाल काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से किडनी स्टोन आसानी से बाहर निकल जाता है। आइए जानते हैं किडनी स्टोन होने पर कुलथी की दाल का सेवन कैसे करना चाहिए।

ऐसे करें कुलथी की दाल का सेवन

कुलथी की दाल में फ्लेवोनोइड्स, स्टेरॉयड, फेनोलिक कंपोनेंट और सैपोनिन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। यह स्टोन को धीरे धीरे गलाकर शरीर सा बाहर निकाल देता है। किडनी स्टोन के लिए इसका सेवन करने के लिए थोड़ा सा कुलथी साफ कर लें। इसे एक कटोरे में पानी में डालकर रात भर के लिए रख दें। सुबह उठने के बाद खाली पेटइसी दाल के पानी को पी जाएं। इस तरह कुलथी दाल का पानी प्रत्येक दिन एक कप भी तीन से चार महीने पिएंगे, तो आपको लाभ होगा। इसके अलावा इसकी दाल को पका कर खाने से भी फायदा होता है। बिना टमाटर के लहसून प्याज से छौंक लगाकर एक कटोरी दाल रोजाना पी लेना चाहिए।

कुलथी की दाल के फायदे

इसले अलावा कुलथी की दाल का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। नियमित कुलथी की दाल खाने से दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कुलथी की दाल का सेवन अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल धीमी गति से बढ़ता है जिससे डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article