Benefits of Safed Musli : डायबिटीज से लेकर कैंसर तक, इन बीमारियों में फायदेमंद है सफेद मूसली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 09:05 PM IST

Benefits of Safed Musli: सफेद मूसली को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सफेद मूसली डायबिटीज, गठिया और कैंसर जैसी भयानक बीमारी से निजात दिलाने में काफी फायदेमंद होती है।

Benefits of Safed Musli : डायबिटीज से लेकर कैंसर तक, इन बीमारियों में फायदेमंद है सफेद मूसली

Benefits of White Musli: बरसात के मौसम में खुद उगने वाली सफेद मूसली को कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, मूसली की जड़ों में कई पोषक तत्व जैसे-विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मिनरल्स, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, सैपनिंस और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इतने पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से मूसली का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, मूसली के इन गुणों के बारे में हुत ही कम लोगों को पता होगा कि मूसली कैंसर, डायबिटीज, गठिया और यूटीआई जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं कि सफेद मूसली के कुछ बेतरीन फायदों के बारे में-

सफेद मूसली के सेवन से शरीर की कई समस्याएं होती हैं दूर

सफेद मूसली के सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी

सफेद मूसली के सेवन से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। जो लोग जल्दी बीमारी की जकड़ में आ जाते हैं, उनके लिए मूसली का सेवन काफी फायदेमंद रहेगा।

डायबिटीज में भी होता है फायदेमंद

जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी सफेद मूसली फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सफेद मूसली एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। और डायबिटीज के इलाज के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। हालांकि, जिन लोगों को हाई लेवल का डायबिटीज है, उनके लिए ये इतना फायदेमंद नहीं है, लेकिन फिर भी सफेद का सेवन लाभकारी ही रहेगा।

कैंसर के खतरे को भी करता है कम  

सफेद मूसली खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होती है। जिसकी वजह से कैंसर के सेल्स भी शरीर में ज्यादा नहीं फैल पाते। इसलिए ये लोगों में कैंसर होने के खतरे को काफी कम करता है।

डायरिया से दिलाए निजात

सफेद मूसली पेट संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाने में भी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, सफेद मूसली पेट के इंफेक्शन को दूर कर दस्त, ऐंठन और पेचिश जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। बच्चों को होने वाले डायरिया की समस्या में अक्सर सफेद मूसली का प्रयोग किया जाता है।  

गठिया रोग से मिलती है राहत

औरतों में अक्सर 35-40 की उम्र के बाद गठिया की समस्या हो जाती है। गठिया की बीमारी में जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सफेद मूसली का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, मूसली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों औ जोडो़ं को मजबूत बनाता है। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार एक गिलास दूध के साथ आधा चम्मच मूसली के पाउडर का सेवन करें, फायदा मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article