Benefits of Cow Ghee: गाय के घी में छुपे हैं बहुत से गुण, आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ होंगे ये सारे फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2021, 12:33 PM IST

गाय के दूध से बने घी के अनेक फायदे हैं जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को विशेष फायदे मिलते हैं।

Benefits of Cow Ghee: गाय के घी में छुपे हैं बहुत से गुण, आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ होंगे ये सारे फायदे

भारतीय खान-पान में घी का इस्तेमाल बहुत होता है, आपने अपने बड़ों से सुना होगा कि घी का इस्तेमाल करने से शरीर को ताकत मिलती है और हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। वैसे तो घी को हर एक मौसम में खाना हेल्दी माना जाता है, लेकिन ठंड के मौसम में घी का सेवन करने से फायदा दो गुणा हो जाता है। सिर्फ फायदा ही नहीं, ठंड के मौसम में घी का स्वाद भी दो गुणा हो जाता है। घी का सेवन करने से बीमारियां हमारे शरीर से कोसों दूर रहती हैं। ठंड के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और शरीर में एनेर्जी लेवल बढ़ाने के लिए घी का सेवन करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इतना ही नहीं घी हमारे वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह त्वचा के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बरकरार रखता है। 

जानें कितना गुणकारी है घी का सेवन

1. कई गुणों का खान है घी 

घी हेल्दी फैट्स से भरहूर होता है, इसका सेवन करने से शरीर में जरूरी फैट्स की पूर्ती होती है। इसके इलावा घी के अंदर विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी और तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। घी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी ऐसिड हमारे मस्तिष्क और हृदय के लिए हेल्दी होता है। 

2. कफ से दिलाता है राहत

कफ की समस्या से निजात पाने के लिए घी एक बहुत ही चमतकारी उपाय है जो पल भर में कफ की समस्या को दूर करता है। कफ से राहत पाने के लिए एक चम्मच घी को गर्म कर लीजिए और खा लीजिए। अदरक के पाउडर के साथ भी इसका सेवन करने से कफ से राहत मिलता है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में करता है मदद

घी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, साथ में यह आंखों को कई बीमारियों से बचाता है। घी की मदद से आप अपना विजन बढ़ा सकते हैं। 

4. माइग्रेन से दिलाए राहत

माइग्रेन की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं, अगर आप भी माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोजाना सुबह और शाम दो बूंद घी को अपने नांक में डालिए। ऐसा करने से माइग्रेन की समस्या से राहत मिलती है। नांक में घी डालने से दिमाग भी फ्रेश रहता है। 

5. कब्ज और एसिडिटी से मिले राहत 

रोज रात में सोने से पहले एक चम्मत घी खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। घी का निरंतर सेवन करने से एसिडिटी भी ठीक होता है। 
 

End of Article