Vitamin B12: विटामिन बी 12 की कमी से कंकाल बन सकता है आपका शरीर, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 06:24 PM IST

Vitamin B12: शरीर को अन्य पोषक तत्वों के जैसे ही विटामिन बी 12 भी आवश्यक मात्रा में चाहिए होता है। यदि शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो जाए, तो शरीर सूखकर हड्डियों का ढांचा बनने लगता है। ऐसे में आप विटामिन बी 12 की प्राप्ति के लिए इससे युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Vitamin B12: विटामिन बी 12 की कमी से कंकाल बन सकता है आपका शरीर, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

Vitamin B12: स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट शरीर के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो हेल्दी फूड को खाने से प्राप्त होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है विटामिन बी 12। इससे तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यदि शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए, तो इससे शरीर धीरे-धीर कंकाल बनने लगता है। ऐसे में विटामिन बी 12 से भरपूर चीजों को खाने में शामिल करना चाहिए। हालांकि, हर किसी के लिए विटामिन बी 12 की सेवन की मात्रा अलग-अलग होती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, वयस्कों को प्रतिदिन लगभग 2.4 माइक्रोग्राम (एमसीजी) और गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में, जिनके सेवन से आप विटामिन बी 12 की पूर्ति कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-

विटामिन बी 12 की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

दूध और डेयरी उत्पाद

जिन लोगों में विटामिन बी 12 की कमी है, उन्हें दूध और अन्य डेयरी उत्पाद, जैसे कि दही और पनीर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, दूध से बनी चीजें प्रोटीन और विटामिन बी 12 सहित कई विटामिन और खनिजों की अच्छी स्रोत हैं। इसलिए आप रोज दूध और पनीर का सेवन कर सकते हैं। 

सैमन मछली

सैमन मछली भी विटामिन बी 12 की अच्छी स्रोत हैं। दरअसल, सैमन मछली में न केवल विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होता है, बल्कि अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। तो ऐसे में आपको सैमन मछली का सेवन करना चाहिए। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन के साथ-साथ बी विटामिन भी होते हैं।

अंडे

अंडे के रोजना सेवन से भी आप विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, अंडे में विटामिन्स के अलावा प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दो बड़े अंडों (100 ग्राम) में रोजाना की जरूरत का लगभग 46% विटामिन बी 12 पाया जाता है। स्टडी में ये साफ हुआ है कि अंडे की जर्दी में अंडे की सफेदी की तुलना में विटामिन बी12 का स्तर अधिक होता है। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article