Mother Diet After Delivery: जानिए डिलीवरी के बाद कैसा हो खानपान, नई मां का ऐसा होना चाहिए खानपान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 11:22 AM IST

Women Diet Chart After Delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। लेबर पेन के दौरान शरीर में काफी जोर पड़ता है। जिसे सही देखरेख न मिलने पर मां व शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में सही पोषक तत्वों का सेवन बेहद जरूरी होता है।

Mother Diet After Delivery: जानिए डिलीवरी के बाद कैसा हो खानपान, नई मां का ऐसा होना चाहिए खानपान

What To Eat After Delivery: गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद दोनों ही समय एक मां के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इन दोनों ही समय में महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसका असर शिशु पर पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था के बाद भी महिलाओं को सही पोषक तत्व जरूर लेना चाहिए। डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर होता है। इसे मजबूत बनाने के लिए एक अच्छे खान-पान की बेहद जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद मां को बच्चे को स्तनपान भी कराना होता है। ऐसे में महिलाओं को एक दिन में लगभग 21000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अच्छी डाइट न रखने पर मां और शिशु दोनों की सेहत पर फर्क पड़ता है। आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद महिलाओं को किस तरह का भोजन करना चाहिए..

चिकन सूप व अंडे को करें शामिल

डिलीवरी के बाद नवजात शिशु के लिए पोषण का स्रोत का मां का दूध ही होता है। मां जो भी खाएगी उसका सारा पोषण दूध के जरिए शिशु को मिलता है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने खाने में महिला को चिकन सूप व अंडे जरूर शामिल करना चाहिए। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है और शरीर की हड्डियों को भी मजबूत करता है। अंडा व चिकन सूप शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा की कमी को भी पूरा करता है।

हल्दी वाला दूध

इसके अलावा हल्दी वाला दूध रात में सोते समय जरूर लेना चाहिए। इसमें कैल्शियम व कैलोरी होती है। कभी-कभी कमजोरी की वजह से मां को डिलीवरी के बाद दूध नहीं आता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण प्रोटीन पोषक तत्व की कमी होती है। ऐसे में हल्दी वाला दूध इस कमी को पूरा करता है।

 खजूर का जरूर करें सेवन

डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को रक्त स्त्राव भी ज्यादा होता है। ऐसे में शरीर पूरी तरीके से कमजोर हो जाता है और शरीर में खून की कमी होने लगती है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को खजूर का जरूर सेवन करना चाहिए। खजूर सिंपल शुगर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article