Bhang Sharbat Benefits: सीमित मात्रा में भांग के शरबत का सेवन करना है लाभदायक, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 03:14 PM IST

Bhang Sharbat Benefits : भांग का शरबत बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है। इसे घर में बनाकर पीने से दिमाग शांत हो सकता है, याददाश्त बढ़ सकती है और सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Bhang Sharbat Benefits: सीमित मात्रा में भांग के शरबत का सेवन करना है लाभदायक, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
Photo Credit: People

Bhang Sharbat Benefits : होली के मौके पर भांग का शरबत बनाया जाता है, लेकिन आप अपने इच्छानुसार इसे कभी भी बना सकते हैं। भांग का सेवन एक और शरीर के लिए नुकसानदेय होता है। वहीं, दूसरी ओर सीमित और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने से कई फायदे होते हैं। भांग से बनी ठंडाई या शरबत का सेवन करने से दिमाग शांत होने के साथ-साथ कई अन्य परेशानियां दूर हो सकती हैं। वहीं, इसका स्वाद भी काफी लाजबाव होता है। भांग का शरबत बनाना बहुत ही आसान होता है, घर में मौजूद सामग्री से ही भांग का शरबत या ठंडाई बनाई जा सकती है और इसे बनाने में बहुत समय भी नहीं लगता है।

भांग का शरबत बानाने की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • भांग - 1 चम्मच
  • दूध - 3 कप
  • चीनी - आधा कप
  • सौंफ का पाउडर - 2 चम्मच
  • बादाम पाउडर - 2 चम्मच
  • काली मिर्च और इलायची पाउडर - 1 चम्मच
  • खसखस का पेस्ट - 2 चम्मच

विधि

  • भांग का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ मिला लें।
  • सामग्री को मिक्स करने के बाद इसे छोड़ दें।
  • अब इसे एक मिक्सर ग्लाइंडर में अच्छी तरह से पीस लें।
  • शरबत तैयार है। अब इसे आप अपने मेहमानों के साथ सर्व कर सकते हैं।

भांग का शरबत पीने के फायदे

  • अगर आप सीमित मात्रा में भांग के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त बढ़ती है। साथ ही सीखने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है।
  • सीमित मात्रा में भांग के शरबत का सेवन करने से मानसिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही यह एकाग्रता भी बढ़ाती है।
  • बार-बार पेशाब आने की परेशानी को दूर करने के लिए भी भांग के शरबत का सेवन किया जा सकता है। इससे मरीज को काफी लाभ मिलता है।
  • खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी को दूर करने के लिए भी भांग के शरबत का सेवन किया जा सकता है।
  • भांग के शरबत का सेवन सीमित मात्रा में करने से दिमाग शांत रहता है। साथ ही यह आपको खुश रखता है।

भांग का शरबत स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित और सही मात्रा में करना चाहिए।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। )

End of Article