Methi Ke Fayde: मेथी के दानों के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, अर्थराइटिस समेत दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2020, 11:31 AM IST

Fenugreek Seeds Benefits: मेथी के दाने कई शारीरिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। कड़वे स्वाद के कारण लोग इसे खाना पसंद नहीं करते, लेकिन इसके सेवन से शरीर को खूब फायदा मिलता है।

Methi Ke Fayde: मेथी के दानों के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, अर्थराइटिस समेत दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

मेथी का इस्तेमाल सब्जी से लेकर पराठे तक में किया जाता है। इसके पत्तों में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन विटामिन K अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सब्जी में छौंक लगाने और पराठे के अलावा भी लोग मेथी के दानों का उपयोग अलग-अलग तरीके से करते हैं। बता दें कि यह कई शरीरिक परेशानियों को दूर कर सकता है। मेथी के दाने स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है। हालांकि इसका स्वाद काफी कड़वा होता है लेकिन खुशबू को लोग खूब पसंद करते हैं। रोजाना कई ऐसे लोग हैं जो दवाई की तरह मेथी का पानी पीते हैं, इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

मेथी के फायदे, जिससे आप हैं अब तक अंजान

  • डायबिटीज, अपच,  हाई बीपी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो मेथी के बीज का उपयोग करना लाभकारी होता है। इसे अपने डायट में शामिल कर इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
  • पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो अपनी डायट में मेथी के दाने शामिल करें। इससे पेट स्वस्थ रहते हैं और अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो त्वचा भी हेल्दी रहेगी।
  • कब्ज की परेशानी बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को भी अक्सर रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए मेथी की सब्जी में अदरक, गर्म मसाला डाकलर सेवन करें। इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर होगी।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का रस पीना लाभदायक होता है। इसे आप सुबह-शाम पी सकते हैं, इससे काफी फायदा होगा।
  • त्वचा और बालों के लिए भी मेथी के दाने इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको हेयरफॉल की समस्या हो रही हैं तो मेथी के दानों को पानी में भिगोकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और इससे बाल मजबूत होंगे और जल्दी सफेद भी नहीं होंगे।
  • वहीं हरी मेथी खून में शुगर के लेवन को कम कर देती है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा मिलता है।
  • मेथी के दाने में पाचक एंजाइम अग्राशय को अधिक क्रियाशील बना देते हैं। इससे पाचन क्रिया अत्यंत सरल हो जाती है और पेट स्वस्थ रहता है।
  • अगर आप रोजाना मेथी के दाने खा रहे हैं तो इससे मानसिक सक्रियता बढ़ती है। 
  • मेथी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह अर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रामबाण उपाय है। इसमें पाए जाने वाले गुणकारी तत्व जोड़ों की सूजन को कम करके अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
  • महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी तेज दर्द होता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए मेथी दाने से बना पाउडर फांकें। इससे आपको न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि इससे जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

End of Article