हेल्थ

दिल की बीमारी से बचना है तो खाइए AIIMS की ये देसी थाली, सस्ती भी और सेहतमंद भी, हार्ट अटैक-स्ट्रोक से करेगी बचाव

AIIMS Desi Thali For Heart Patient: दिल के मरीजों को एम्स (AIIMS) के एक्सपर्ट्स ने खास थाली तैयार करने की सलाह दी है। जिसमें कई तरह के फूड्स शामिल हैं। एम्स की डाइट थाली दिल के मरीजों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह देसी, सस्ती और हार्ट-फ्रेंडली है। जानिए इस थाली में क्या-क्या शामिल है और कैसे ये दिल की सेहत को बेहतर बना सकती है।

Image

AIIMS Desi Thali For Heart Patient

AIIMS Desi Thali For Heart Patient: अगर आपके परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है या आप खुद हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो खाने-पीने की आदतों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। एम्स (AIIMS) के एक्सपर्ट्स ने दिल की सेहत के लिए एक खास देसी थाली की सलाह दी है। ये थाली दिखने में एकदम आम है लेकिन इसके फायदे जबरदस्त हैं। इस थाली की सबसे अच्छी बात है यह है कि यह बहुत सस्ती है। ये न जेब पर भारी पड़ेगी और शरीर को जरूरी पोषण भी देगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दिल के लिए सही खाना है बहुत जरूरी

एम्स का कहना है कि दिल की बीमारी में सबसे जरूरी है खाना सही होना। ऐसा खाना जो तेल-मसाले से कम हो, नमक की मात्रा संतुलित हो और फाइबर भरपूर हो। यही वजह है कि उन्होंने एक ऐसी थाली तैयार की है जो रोजाना आसानी से अपनाई जा सकती है।

दिखने में सिंपल मगर असरदार

एम्स की यह थाली बहुत सिंपल है जैसी हम घर में रोज खाते हैं। लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि इसमें क्या-क्या शामिल है और कैसे पकाया गया है। कम तेल में बनी दाल, भाप में पकी सब्जी, और साथ में थोड़ा सलाद ये सब मिलकर इसे हार्ट-फ्रेंडली बनाते हैं।

दाल, रोटी, सब्जी थोड़े से बदलाव के साथ

इस देसी थाली में वही दाल, रोटी और सब्जी है जो हम रोज खाते हैं, लेकिन इसके पीछे का तरीका अलग है। मोटे अनाज की रोटी, बिना तले हुए भोजन और फ्रूट्स को जोड़कर इसे और बेहतर बनाया गया है। इससे ना सिर्फ दिल मजबूत रहता है, बल्कि वजन भी कंट्रोल में रहता है।

फैन्सी डाइट की जरूरत नहीं

एम्स का मानना है कि महंगे डाइट प्लान्स या एक्सपोर्टेड फूड लेने की ज़रूरत नहीं है। देसी खाने में ही सबकुछ है, बस उसे सही तरीके से खाया जाए। इस थाली में किसी भी महंगे या एक्सोटिक आइटम की जरूरत नहीं पड़ती, जो इसे आम लोगों के लिए और भी बेहतर बनाता है।

सबके लिए फायदेमंद है ये थाली

AIIMS के एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये थाली सिर्फ हार्ट पेशेंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए फायदेमंद है जो अपने दिल को हेल्दी रखना चाहता है। बच्चे, बूढ़े या जवान हर कोई इसे आसानी से अपना सकता है।

रोज खाने की आदत बनाएं

अगर आप इस थाली को रोजाना अपने खाने में शामिल करते हैं, तो कुछ ही समय में ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन में सुधार दिखने लगेगा। दिल से जुड़ी परेशानियां दूर रहेंगी और आप एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article