Trump Elon Conflict Update: दुनिया के बेहद अहम देश अमेरिका में एक अलग ही मसला चल रहा है वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के रईसों में शुमार टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच जारी विवाद (Trump Musk Dispute) के बीच कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं वहीं बताया जा रहा है कि एलन मस्क ट्रंप के साथ संबधों को सुधारने के इच्छुक दिख रहे हैं ऐसा उनके कुछ कदमों के आधार पर कहा जा रहा है जो उन्होंने उठाए हैं वहीं ट्रंप का रूख इसे लेकर अभी भी नकारात्मक दिखाई दे रहा है।
गौर हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीतने में मस्क का काफी योगदान रहा है, वहीं हाल ही तक दोनों अच्छे दोस्त के रूप में थे पर अब दोनों दोस्त लगभग दुश्मन बन चुके हैं और एक दूसरे पर जमकर वार प्रतिवार कर रहे हैं।
ट्रंप सरकार में मस्क थे बेहद पॉवरफुल
मस्क की ट्रंप सरकार में काफी अच्छी पकड़ थी पर ये ज्यादा नहीं चल पाई, उनके DOGE विभाग ने USAID प्रोग्राम, कस्टमर फाइनेंशियल कंज्यूमर ब्यूरो और शिक्षा विभाग में काफी कटौती की और इस कटौती बढ़ने के साथ लोगों ने मस्क की खूब आलोचना की जिसे दुनिया ने देखा।

Trump Musk feud news
क्यों अलग हुए ट्रंप और मस्क!
बता दें कि एलन मस्क, ट्रंप के उस टैक्स और खर्च बिल के खिलाफ हैं, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति बिग ब्यूटीफुल बिल कहते हैं। एलन मस्क ने ट्रंप के कर और खर्च में कटौती के विधेयक को घृणित करार कर दिया। उन्होंने ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति के इस विधेयक से निराश हैं। मस्क ने इस विधेयक को एक अत्यधिक खर्चीला बताया था, जो संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग के काम को कमजोर करता है। मस्क ने लिखा- 'मुझे खेद है लेकिन मैं अब इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। खर्च संबंधी संसद का यह बड़ा, अपमानजनक, घटिया विधेयक घृणित है। इसके लिए वोट देने वालों पर शर्म आती है: आप जानते हैं कि आपने गलत किया। आप यह जानते हैं।'

Trump Musk tension
इस विवाद में टेस्ला सीईओ के पिता एरोल मस्क की भी एंट्री
टेस्ला सीईओ के पिता एरोल मस्क ने दोनों के बीच झगड़े का परिणाम बताते हुए कहा कि उनका कहना है कि ट्रंप से दुश्मनी मोल लेकर एलन मस्क घाटे में रहेंगे, साथ ही उन्होंने माना कि एलन मस्क ने ट्रंप का विरोध कर गलती की है और अंत में जीत अमेरिकी राष्ट्रपति की ही होगी।
इस जंग के बीच चौंकाने वाला बयान
रूस के एक सांसद ने ट्रंप से विवाद के बाद एलन मस्क को रूस में शरण लेने की सलाह दे दी थी, उन्होंने कहा था अगर मस्क को राजनीतिक शरण की जरूरत होगी, तो रूस निश्चित तौर पर उन्हें प्रदान करेगा।
पलड़ा तो राष्ट्रपति ट्रंप का भारी है!
जो दिख रहा है उसके मुताबिक मस्क और ट्रंप की लड़ाई में ट्रंप का पलड़ा भारी है क्योंकि मस्क ने ट्रंप को लेकर अपने कुछ ट्वीट डिलीट कर दिए हैं वहीं ट्रंप ने ऐसा कुछ नहीं किया है, उल्टा वो मस्क को बेहद हल्के में लेते दिख रहे हैं। ट्रम्प ने अभी हाल ही में कहा कि वह अपने रिश्ते को सुधारने की कोई इच्छा नहीं रखते हैं और चेतावनी दी कि 'अगर उनके पूर्व सहयोगी और अभियान के लाभार्थी आगामी चुनावों में डेमोक्रेट की मदद करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें 'गंभीर परिणाम' भुगतने पड़ सकते हैं।' वहीं ट्रंप के साथ दुश्मनी करके मस्क को अपने बिजनेस में भी काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है
