CBSE KVS NVS Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS, NVS और EMRS में भर्ती के लिए आयोजित Tier-2 परीक्षा के तहत PGT (केमिस्ट्री) और नॉन-टीचिंग कैटेगरी में असिस्टेंट कमिश्नर, जूनियर ट्रांसलेटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा आज की गई है। बता दें, कल यानी 20 अगस्त को सीबीएसई ने PGT (Economics), PGT (History) और TGT (Work Experience) का परिणाम जारी किया था।
जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस की जानकारी संबंधित आवेदन पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
आधिकरिक ट्वीट यहां से देखें
इन पदों के लिए जारी हुआ Tier-II रिजल्ट
CBSE की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, KVS और NVS भर्ती के तहत निम्न पदों के लिए परिणाम घोषित किए जा रहे हैं:
Post Graduate Teachers (PGTs)
- PGT (Chemistry)
- Assistant Commissioner
- Junior Translator
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CBSE ने जारी किया PGT (अर्थशास्त्र), PGT (इतिहास) और TGT (कार्य अनुभव) का रिजल्ट
इन पदों के लिए Tier-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं। जिन पदों के लिए आगे इंटरव्यू होना है, उनके उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग भी इसी परिणाम के आधार पर की जाएगी।
आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट के साथ यह भी देखना चाहिए कि उनके पद के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण क्या है। जिन पदों पर इंटरव्यू या स्किल टेस्ट शामिल है, उनके लिए आगे की तारीख और कॉल लेटर संबंधित संस्थाओं की ओर से जारी किए जाएंगे। वहीं, जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है, वहां Tier-II के अंकों के आधार पर आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे KVS, NVS और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और अपने आवेदन पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें। रिजल्ट से जुड़ी आगे की जानकारी, इंटरव्यू शेड्यूल या अन्य जरूरी निर्देश वहीं जारी किए जाएंगे।
