स्पोर्ट्स

BWF World Championships 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और और चिराग शेट्टी की जोड़ी का टूटा तीसरे पदक का सपना, क्वार्टर फाइनल में मिली हार

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और और चिराग शेट्टी की जोड़ी को वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुषों के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की वी केंग लियांग और वांग चेंग की जोड़ी के खिलाफ 21-18, 21- 9 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Image

सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी (फोटो क्रेडिट Hotstar Screengrab)

नई दिल्ली: भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और और चिराग शेट्टी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की वी केंग लियांग और वांग चेंग की जोड़ी के खिलाफ 21-18, 21- 9 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता जोड़ी के सामने चुनौकी नहीं पेश कर पाई और उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरी बार पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया।

19 मिनट में गंवाया पहला गेम

पहले गेम में सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 0-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 5-5 की बराबरी पर आ गई। लेकिन चीनी जोड़ी ने धैर्य बनाए रखा और लगातार तीन अंक बटोरकर स्कोर को 8-5 तक ले गए। सात्विक चिराग ने इसके बाद फिर से जोर लगाया और स्कोर को 8-8 की बराबरी पर ले आए। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई मुकाबला 10-10 की बराबरी पर जा पहुंचा ऐसे में ब्रेक तक भारतीय जोड़ी ने 10-11 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद भी एक-एक अंक के लिए दोनो जोड़ियां मशक्कत करती रहीं और मुकाबला 18-18 की बराबरी पर आ गया। अंत में लगातार तीन अंक बटोरकर पहला गेम 21-18 से लियांग और वांग की जोड़ी ने अपने नाम कर लिया। पहला गेम 19 मिनट चला।

दूसरे गेम में नहीं दिखा पाए कोई कमाल

पहले गेम में हार के बाद भारतीय जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीनी जोड़ी के खिलाफ वापसी के इरादे से उतरी लेकिन कोई कमाल नहीं कर पाई। चीनी जोड़ी ने लगातार अंक बटोरते हुए ब्रेक तक 11-5 के अंतर से बढ़त बना ली थी। भारतीय जोड़ी ज्यादा देर तक सर्विस अपने पास नहीं रख पाई। लियांग और वांग की जोड़ी ने 15-7 से आगे हो गई। चीनी खिलाड़ियों के सामने सात्विक और चिराग असहाय नजर आ रहे थे। दूसरा गेम लियांग और वांग ने 21-9 के अंतर से अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article