वायरल न्यूज़

मौत को छूकर टक से वापस आया! नदी किनारे एडवेंचर पड़ा भारी, अजगर के हमले का लाइव वीडियो वायरल

Viral Video: जंगल में नदी के पानी के ऊपर रस्सी से झूलते युवक पर पेड़ की झाड़ियों से अचानक अजगर ने हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि युवक ऐन मौके पर नदी में कूद गया और अपने साथियों के साथ तैरकर अपनी जान बचाई।

Image

नीचे झूल रहा था झूला ऊपर बैठा था काल... (तस्वीर साभार- @sanjukgupta1987)

Viral Video: कुदरत की खूबसूरती और जंगल के बीच एडवेंचर करना कई लोगों को बेहद पसंद होता है, लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो (Shocking Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। इंटरनेट पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में कुछ युवा जंगल के बीच बहती नदी किनारे मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक युवक नदी के ऊपर पेड़ की ढलान से लटकी रस्सी के सहारे झूला झूल रहा होता है। माहौल एकदम खुशनुमा होता है और दोस्त उसके इस एडवेंचर को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं।

    युवक जैसे ही रस्सी पकड़कर नदी के ऊपर झूलता है, ठीक उसी पल ऊपर पेड़ की घनी पत्तियों और झाड़ियों के बीच से एक विशालकाय अजगर तेजी से उस पर झपट्टा मारता है। अजगर का हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि अगर एक सेकंड की भी देरी होती तो युवक की जान जा सकती थी। हमले को भांपते ही युवक ने तुरंत रस्सी छोड़ दी और सीधे नीचे बहती नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद उसने और उसके पानी में मौजूद दोस्तों ने बिना एक पल गंवाए तेजी से तैरकर किनारे की ओर भागना शुरू किया और अपनी जान बचाई। यह पूरा वाकया महज कुछ सेकंड के भीतर हुआ, जिसमें जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि वाकई में शख्स की जान बच गई वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को sanjukgupta1987 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जंगल और जानवरों के क्षेत्र में जाकर ऐसी बेवकूफी करना खतरे से खाली नहीं है, किस्मत अच्छी थी कि युवक बच गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि

    एडवेंचर के शौकीनों को यह समझना चाहिए कि कुदरत के नियम अपने होते हैं, जंगली जानवरों के इलाके में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article