एजुकेशन

SSC Selection Post 2026: एसएससी ने जारी की सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षा तिथि, 16 से 26 सितंबर होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Selection Post Phase-XIV/2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। देखें शेड्यूल

Image

SSC Selection Post 2026 Exam Date Released

SSC Selection Post 2026 Exam Date Released: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Selection Post Phase-XIV/2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि जल्द ही एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी आ सकती है। जानें कब होगी परीक्षा और क्या है आधिकारिक नोटिस

16 से 26 सितंबर के बीच होगी परीक्षा

SSC Selection Post Phase-XIV/2026 की परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होगी और 26 सितंबर 2026 तक चलेगी। नोटिस में परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) बताया गया है। यानी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। अभी परीक्षा की टाइमिंग या शिफ्ट की जानकारी नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसकी जानकारी भी आएगी।

आधिकारिक नोटिस यहां से देखें - Notice

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

SSC ने उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी है। परीक्षा की तारीख भले बाद में आए लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

Selection Post भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। इसलिए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख के साथ-साथ अपने संबंधित पद और परीक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी रखना भी जरूरी है। फिलहाल आयोग ने Selection Post Phase-XIV/2026 के लिए परीक्षा की अवधि 16 से 26 सितंबर 2026 तय की है। आगे की जानकारी SSC की ओर से जारी किए जाने वाले नोटिस के माध्यम से दी जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article