वर्ल्ड सिनेमा

आखिर कैसे हुई Hayden Panettiere की मौत? निधन के बाद उठे सवालों पर अब हुआ बड़ा खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2026, 11:42 AM IST

Hayden Panettiere Death: हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर की मौत ने फैंस को झकझोर दिया था। अब उनकी मौत की वजह को लेकर कोरोनर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

Image

हेडन पैनेटीयर के निधन की वजह आई सामने (Image Source: IMDb)

Hayden Panettiere Death: हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर (Hayden Panettiere) के निधन की खबर ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया था। ‘हीरोज’ (Heroes) और ‘नैशविल’ (Nashville) जैसे पॉपुलर टीवी शोज में अपनी पहचान बनाने वाली हेडन का 36 साल की उम्र में निधन हुआ। एक्ट्रेस के निधन के बाद कई तरह से सवाल उठाए गए। जिससे पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई थी। कई तरह से आरोप भी लगे। अब एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर के निधन के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मौत की असली वजह का खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि रिपोर्ट में क्या बताया गया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

ये थी हेडन पैनेटीयर की मौत की वजह

एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर के निधन के बाद कई तरह से सवाल उठे थे। अब रिपोर्ट में सभी सवालों का जवाब दिया गया है। Variety की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैडन पैनेटीयर की मौत फेंटानिल, जैनैक्स और दूसरी दवाओं के जहरीले असर की वजह से हुई। Greenville County Coroner’s Office ने पोर्टल को बताया कि मौत को हादसा माना गया है। कोरोनर के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'मौत की वजह फेंटानिल, 4-ANPP, Alprazolam, Methocarbamol और Quetiapine के जहरीले असर को माना गया है। शरीर पर ऐसी चोट के कोई निशान नहीं मिले, जो मौत की वजह बनी हों। मौत का तरीका हादसा माना गया है।' बता दें कि ऊपर बताई गई दवाओं को नुकसान पहुंचाने वाली दवाएं माना जाता है।

कब हुआ था निधन?

हैडन पैनेटीयर की मौत 16 अगस्त को करीब 1:51 बजे हुई थी। Greenville पुलिस को उस समय कार्डियक अरेस्ट की जानकारी देते हुए 911 कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने ‘स्क्रीम 4’ (Scream 4) स्टार को उस घर के अंदर बेहोश पाया, जहां वो कुछ समय के लिए रह रही थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट देने की कोशिश शुरू की। हालांकि, दुर्भाग्य से दोपहर 2:32 बजे हैडन पैनेटीयर को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने भी साफ किया था कि उनकी मौत में किसी तरह की साजिश या गलत काम का शक नहीं है। पुलिस के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, 'शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थितियों के कोई संकेत नहीं मिले हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article