टीवी मसाला

दूसरी लड़की के चक्कर में Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? ब्रेकअप की शॉकिंग वजह आई सामने

Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup Reason: टीवी स्टार कपल ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की रिपोर्ट सामने आई है और इसी बीच दोनों के ब्रेकअप का कारण भी सामने आ गया है।

Image

Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup Reason (photo credit- instagram)

Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup Reason: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, ईशा का एक क्रिप्टिक पोस्ट भी सामने आया है, जिसके बाद ही कपल के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी है। ईशा और अविनाश की तरफ से इस मामले पर अब तक रिएक्ट नहीं किया गया है, लेकिन फैंस कपल के ब्रेकअप का असली कारण जानना चाहते हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर शॉकिंग दावा किया गया है। दावा है कि ईशा को अविनाश ने धोखा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बातों से खौला Manish Goel का खून, ज्वालामुखी की तरह फटा गुस्सा; हैरान कंटेस्टेंट्स

    अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को किया चीट

    ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दावे सामने आए हैं। Reddit पर ईशा और अविनाश के ब्रेकअप की असली वजह की चर्चा हो रही है और ये चर्चा ब्रेकअप और चीटिंग के उस पोस्ट से शुरू हुई है, जिसे ईशा ने लाइक किया है। इस रील में एक यूजर ने लिखा है, 'धोखा मिलना वाकई दुखदायी होता है। लेकिन जानते हैं इससे भी ज़्यादा दुखदायी क्या होता है? यह पता लगाना कि यह सब किस दिन हुआ और यह एहसास होना कि वो बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रहे थे और उनके मन में जरा भी पछतावा नहीं था।' ईशा ने इस पोस्ट को लाइक किया है, जिस वजह से ही माना जा रहा है कि ईशा के साथ भी अविनाश ने चीटिंग की है। लोगों ने ईशा के लाइक को अविनाश की चीटिंग से जोड़ा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-Love की हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, गेम में बेटी तारा का नाम सुन भड़कीं Mahhi
    Eisha Singh

    Eisha Singh (photo credit- instagram)

      लोगों ने किए कमेंट्स

      इसी पोस्ट पर अब फैंस ईशा के लिए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हे भगवान। अब मुझे ईशा के लिए बुरा फील हो रहा है। अविनाश ने ईशा को धोखा दिया है। वह दोनों खतरों के खिलाड़ी के दौरान काफी प्यार में लगते थे।' इसके अलावा लोग ने अविनाश मिश्री के पुराने रिश्तों पर भी कमेंट किया है। हालांकि, अब तक सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। ईशा या अविनाश ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है।

      ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की लव स्टोरी

      बता दें कि बिग बॉस 18 में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती हुई। यहां पर ही दोनों की लव स्टोरी दिखाई देने लगी थी। शो के बाद से ही दोनों लगातार साथ नजर आने लगे। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी के बाद दोनों का रिश्ता कंफर्म हुआ। शो जीतने के बाद अविनाश ने ईशा के लिए प्यार इजहार किया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article