बॉलीवुड

‘क्यों नेगेटिव बातों में पड़ें’-Salman Khan के ट्रोलिंग वाले बयान पर Vivek Oberoi का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2026, 11:16 AM IST

Vivek Oberoi on Salman Khan Statement: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ दिए बयान पर अब विवेक ओबेरॉय ने भी अपनी बात रखी है। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि...

Image

विवेक ओबरॉय ने सलमान खान को लेकर कही बात (Image Source: Jio Hotstar/ Pinterest)

Vivek Oberoi on Salman Khan Statement: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) के हालिया बयान को लेकर बॉलीवुड में चर्चा हो रही है। ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और सितारों को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर खुलकर बात की थी। अब इसी मुद्दे पर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) से भी सवाल किया गया। विवेक ने इस मामले को किसी विवाद में ले जाने के बजाय अपनी बात बेहद सीधे अंदाज में रखी। तो चलिए जानते हैं कि विवेक ओबेरॉय ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

विवेक ओबेरॉय ने कही ये बात

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह विवेक ओबेरॉय का अभी हाल ही में दिया बयान है। आईएएनएस (IANS) से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर बढ़ रही ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि वो जिंदगी में पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना पसंद करते हैं। जब उनसे सलमान खान के ट्रोलिंग को लेकर दिए गए स्टैंड पर हो रही चर्चा के बारे में पूछा गया, तो विवेक ओबेरॉय ने कहा, “जिंदगी में करने के लिए इतनी सारी अच्छी चीजें हैं। हमें नेगेटिव क्यों करना चाहिए? हमें क्यों बात करनी चाहिए?” विवेक ओबेरॉय का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या था सलमान खान का बयान?

‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल किए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने सेलिब्रिटीज के वजन, लुक्स और उम्र को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर भी बात की। सलमान ने सवाल किया कि लोग दूसरों को ट्रोल करने के बजाय अपनी और अपने परिवार की जिंदगी पर ध्यान क्यों नहीं देते। सलमान ने खास तौर पर महिलाओं के प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है और किसी महिला को अपनी जिंदगी और परिवार के लिए समय देने का पूरा हक है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग को लेकर भी नाराजगी जताई।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article