बॉलीवुड

FLASHBACK: "उसने कमरे में बुलाकर गलत तरह से...", Daisy Shah संग साउथ डायरेक्टर ने की बदतमीजी

'जय हो' अदाकारा डेजी शाह ने कुछ समय पहले अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया था। डेजी ने बताया था कि एक साउथ डायरेक्टर ने उन्हें रूम में बुलाकर गलत तरह से छुआ था।

Image

FLASHBACK: "उसने कमरे में बुलाकर गलत तरह से...", Daisy Shah संग साउथ डायरेक्टर ने की बदतमीजी

KEY HIGHLIGHTS
  • डेजी शाह संग हुई थी बदतमीजी
  • साउथ डायरेक्टर ने गलत तरह से छुआ
  • अकेले कमरे में बुलाकर की गंदी हरकत

Daisy Shah Casting Couch Story: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक ऐसी सच्चाई है, जिसे कोई भी झूठ नहीं बता सकता है। बीते कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुईं गंदी हरकतों के बारे में खुलासा किया है और लोगों को वो सच्चाई दिखाई है जो अक्सर फिल्मी चमक-दमक के पीछे छुपी रहती है। इस लिस्ट में सलमान खान की जय हो एक्टेस डेजी शाह भी शामिल हैं, जिन्होंने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि किस तरह से एक साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की थी और उन्हें हवस का शिकार बनाने की कोशिश की थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे 'हवस के पुजारी'..., Ayushmann Khurrana से हुई "गंदी डिमांड"

बॉलीवुड डेब्यू से पहले Daisy Shah के साथ हुई थी गंदी हरकत

डेजी शाह को जब कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था तब तक उन्होंने जय हो साइन नहीं की थी। ये बात उन दिनों की है जब डेजी शाह फिल्मों में काम तलाश रही थीं लेकिन उन्हें कोई अच्छा प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा था। एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में डेजी शाह ने साउथ के एक डायरेक्टर के साथ मुलाकात की, जिसने उन्हें एक होटल में बुलाया था। डेजी ने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें सीधे अपने रूम में बुलाया, जहां पर वो अकेला था। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'

FLASHBACK: "अकेले किसी मर्द के कमरे में...", Daisy Shah ने जब सुनाई रूह कंपा देने वाली कास्टिंग काउच स्टोरी

FLASHBACK: "अकेले किसी मर्द के कमरे में...", Daisy Shah ने जब सुनाई रूह कंपा देने वाली कास्टिंग काउच स्टोरी

डेजी शाह के अनुसार, "मैं एक फिल्म के लिए साउथ डायरेक्टर के साथ मिलने के लिए गई थी। उसने मुझे सीधे रूम में आने के लिए कहा था और मैं चली गई। मैं उस वक्त काफी छोटी थी, जिस कारण मुझे समझ नहीं आया कि यूं अकेले किसी के कमरे में नहीं जाना चाहिए। मैं अब सबको सलाह देना चाहती हूं कि आपको किसी भी मर्द के कमरे में अकेले नहीं जाना चाहिए। कमरे में उसने बात करते-करते मुझसे क्लोजनेस बढ़ाई और फिर मुझे छूने लगा। उसने बिना इजाजत के मुझे हाथ लगाया था, जिसके बाद मुझे समझ आया कि मैं गलत चक्कर में पड़ गई हूं। मैं तुरंत वहां से निकल आई। मुझे ये एक्सपीरियंस आजतक याद है।"

Daisy Shah ने Jai Ho से रखा बॉलीवुड में कदम

जल्द ही डेजी शाह के हाथ सलमान खान की फिल्म जय हो लग गई। सलमान खान के साथ फिल्मों में डेब्यू करना हर किसी का ख्वाब होता है और डेजी शाह का ये ख्वाब पूरा होने की वजह डांस मास्टर गणेश आचार्य थे। असल में डेजी शाह सालों तक गणेश आचार्य की असिस्टेंट थीं और उनके ग्रुप में डास करती थीं। एक दिन सलमान को पता चला कि डेजी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और फिर क्या उन्होंने डेजी का हाथ थाम लिया और बॉलीवुड की हीरोइन बना दिया।

FLASHBACK: "अकेले किसी मर्द के कमरे में...", Daisy Shah ने जब सुनाई रूह कंपा देने वाली कास्टिंग काउच स्टोरी

FLASHBACK: "अकेले किसी मर्द के कमरे में...", Daisy Shah ने जब सुनाई रूह कंपा देने वाली कास्टिंग काउच स्टोरी

लम्बा नहीं रहा Daisy Shah का करियर

भले ही डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा हो लेकिन उनका करियर लम्बा नहीं रहा। वो चंद ही फिल्मों के बाद इंडस्ट्री से साइड हो गईं। इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर भी हाथ आजमाया लेकिन वो सफलता नहीं मिली, जो वो चाहती थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article