भोजपुरी

Chhath मनाने पर ट्रोल हुईं Akshara Singh ने दिया मुंहतोड़ जवाब, भड़कते हुए बोलीं- 'सुनाने का हक किसने दिया'

Akshara Singh On Trolling: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह छठ मनाने की वजह से काफी ट्रोल हुई हैं। अब अक्षरा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है और लोगों से सख्त सवाल भी किया है।

Image

akshara singh (photo credit- instagram)

Akshara Singh On Trolling: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अक्षरा ने हर बार की तरह इस बार भी छठ (Chhath) पूजा को खास तरीके से मनाया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज को काफी पसंद किया गया, लेकिन इस बार अक्षरा सिंह काफी ट्रोल हुईं। अक्षरा सिंह कुंवारी हैं और लोगों को ये बात जरा भी पसंद नहीं आई कि एक्ट्रेस बिना शादी के छठ पूजा कर रही हैं। इस वजह से एक्ट्रेस को काफी खरी खोटी सुनाई गई। अब अक्षरा सिंह ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मौके पर अक्षरा ने लोगों से एक तीखा सवाल भी किया है। दूसरी लड़की के चक्कर में Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? ब्रेकअप की शॉकिंग वजह आई सामने

    अक्षरा सिंह ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

    अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जो उनकी छठ पूजा से जुड़ी फोटो है। इस फोटो पर ही एक्ट्रेस ने लंबा चोड़ा नोट लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है। अक्षरा ने लिखा, 'मैंने छठी मैया को अर्घ्य दिया और कुछ लोगों ने मेरे ब्याह की चिंता का अर्घ्य दे दिया। एक सवाल मेरा भी है - अगर कुंवारा लड़का छठ कर सकता है तो कुंवारी लड़की क्यों नहीं? कोई तर्क है तो बताइए, मैं जरूर। सुनुंगी।' इसके आगे अक्षरा सिंह ने ट्रोलर्स से सख्ता लहजे में पूछा कि एक्ट्रेस की आस्था पर सवाल उठाने का हक उन्हें किसने दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी आस्था पर फैसला सुनाने का अधिकार उन्हें किसने दिया। ये भी उसी जवाब में बता दीजिएगा।' Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बातों से खौला Manish Goel का खून, ज्वालामुखी की तरह फटा गुस्सा; हैरान कंटेस्टेंट्स
    akshara singh

    akshara singh (photo credit- instagram)

    पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी

      बता दें कि अक्षरा सिंह छठी पूजा करने से पहले पवन सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई थीं। दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला, लेकिन दोनों का ब्रेकअप काफी खराब नोट पर हुआ। काफी समय बाद पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। एक दुर्गा पूजा के पंडाल में पवन सिंह ने कहा था, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है।' इसके साथ ही उन्होंने अक्षरा के माता-पिता को अपना सम्मान देते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही। उन्होंने दर्शकों से पूछा कि कौन दोनों की जोड़ी फिर साथ देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article