The Vvaan Release: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forrest) अपनी रिलीज के लिए तैयार है। इस थ्रिलर में सिद्धार्थ-तमन्ना पहली बार ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। फिल्म के छठ पूजा स्पेशल गाने को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, वहीं इसके ट्रेलर ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। अब रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मूवी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना कट्स के पास कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, करोड़ों में बिके तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स)
बिना किसी कट के पास हुई 'द वन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। दिलचस्प बात यह है कि CBFC से बिना किसी कट्स के पास कर दिया है। फिल्म के ऑडियो और विजुअल में किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। अक्सर फिल्मों में सेंसर बोर्ड की ओर थोड़े-बदलाव करने को कहा जाता है लेकिन 'द वन' के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Baby Do Die Do OTT Release Date: इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी Huma Qureshi की फिल्म, जानें यहां)
कब रिलीज होगी 'द वन'?
बताते चलें 'द वन' को मेकर्स ने 25 सितंबर के दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है। फिल्म को पहले मई 2026 में रिलीज किया जाना था। इसके बाद इसकी रिलीज डेट 28 अगस्त 2026 तय की गई थी। फिल्म की कहानी बिहार की लोककथा और एक रहस्यमयी जंगल से जुड़े विश्वास के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, द वायरल फीवर और 11:11 प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
