वेब सीरीज

Welcome To The Jungle OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी अक्षय कुमार की फिल्म, जानिए यहां

Welcome To The Jungle OTT Release: अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को थिएट्रिकल रन के बाद मेकर्स इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं।

Image

जानिए कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी 'वेलकम टू द जंगल'

Welcome To The Jungle OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) आखिरकार 26 जून को थिएटर्स में रिलीज कर दी गई है। इस मूवी की रिलीज में काफी बदलाव देखने को मिले थे। इस मूवी में कॉमेडी का ट्रिपल डोज देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार भी अपने फनी अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और अरशद वारसी सहित कई बड़े-बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिलहाल दर्शक इस मूवी को थिएटर में देख रहे हैं लेकिन कई लोग पहले से ही पूछ रहे हैं कि थिएट्रिकल रन के बाद इसे मेकर्स किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेकर आएंगे। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों के बाद इस मूवी कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: 7 दिनों में शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर ने कमाए 70 करोड़, मेकर्स नहीं हुए खुश)

जानिए कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी 'वेलकम टू द जंगल'

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' थिएटर में रिलीज होने के बाद जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी। मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को अभी फाइनल नहीं किया है लेकिन फिल्म के पोस्टर में JioHotstar को इसका स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया गया है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में थिएटर में रिलीज होने के करीब 8 हफ्ते बाद OTT प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। इसलिए उम्मीद है कि अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म को भी मेकर्स 8 हफ्तों के बाद JioHotstar पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office Day 1: ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म, इतनी रहेगी कमाई)

Welcome To The Jungle Poster

Welcome To The Jungle Poster

जानिए क्या है फिल्म की कहानी

'वेलकम टू द जंगल' की कहानी एक भ्रष्ट राजनेता-बिजनेसमैन के बारे में हैं, जो 2000 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी से एक फ्लॉप मूवी बनाना चाहता है। वो इसे व्हाइट करने के लिए एक पागलपन भरा प्लान बनाता है। वो सोचता है कि फिल्म बिल्कुल फ्लॉप हो जाएगी, इसलिए वो एक अजीबोगरीब टीम इकट्ठा करता है। एक फ्लॉप एक्टर, एक बिल्कुल अनाड़ी डायरेक्टर, एक गैंगस्टर और कई अजीब-मिजाज वाले लोग। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान जंगल के एक दूर-दराज गांव में अचानक सब उलट जाता है। वे लोग एक मिलिट्री एक्शन फिल्म बना रहे थे, लेकिन गांव के लोग उन्हें असली आर्मी समझ बैठते हैं। इसके बाद वो असली आतंकवादी संकट में वे फंस जाते हैं। इसके बाद की कहानी जानने के लिए आपको यह देखनी पड़ेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article