वेब सीरीज

The Traitors 2: करोड़ों की मालकिन Mallika Sherawat ने पहनी नकली ब्रांड की ड्रेस, शालिनी पासी ने उड़ाया मजाक

The Traitors 2: द ट्रेटर 2 में नजर आ रही शालिनी पासी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। शालिनी ने मल्लिका की ड्रेस का मजाक उड़ाया है और उसे फेक ब्रांड का बताया है।

Image

shalini passi-Mallika Sherawat (photo credit- instagram)

The Traitors 2: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो से तीन कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो चुके हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स ट्रेटर की तलाश में लगे हैं। शो में मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को काफी पसंद किया जा रहा है। मल्लिका द ट्रेटर्स 2 में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़े बड़े एक्टर्स संग काम के बारे में बताती रहती हैं, लेकिन इस बार मल्लिका अपनी लग्जरी लाइफ की वजह से ही ट्रोल हो गईं। हाल ही में शो में मल्लिका ने शो में अपनी एक महंगी ड्रेस के बारे में पूछा, जिस पर शालिनी पासी (Shalini Passi) ने उनका मजाक उड़ाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: करोड़ों का घर लाने के बाद शादी करने वाले हैं Parth Samthaan? एक्टर ने इंटरव्यू में दिया हिंट; कौन है लड़की

    मल्लिका शेरावत का शालिनी पासी ने उड़ाया मजाक

    द ट्रेटर्स 2 में मल्लिका शेरावत ने कंटेस्टेंट्स के अपनी एक ड्रेस दिखाई और पूछा, 'मेरी डोल्से की आउटफिट कैसी लग रही है?' मल्लिका की ये बात सुनकर शालिनी पासी ने दावा किया कि मल्लिका की वो ड्रेस असली डोल्से की नहीं है। शालिनी ने कहा, 'मैंने एक हफ्ते पहले ग्रीन कलर की ड्रेस और गोल्डन डोल्से की ड्रेस पहनी थी। वो ऐसी नहीं है. मैंने उनका माइक ठीक करते समय ब्रांड देख लिया था, वो डोल्से की है ही नहीं।' इसके आगे शालिनी ने मल्लिका को झूठी का टैग दिया और दावा किया कि वो झूठ बोल रही हैं। मैं 17-18 साल की उम्र से कपड़े पहन रही हूं और उन्हें बनवाती भी हूं। मैं तुम्हें अपनी हरी ड्रेस की तस्वीरें भेजूंगी। मेरे पास एक हरे रंग की, एक गोल्डन और एक वर्साचे की ड्रेस है। शालिनी पासी ने मल्लिका की एली साब की ड्रेस पर भी सवाल उठाया और उसे फेक बताया। शालिनी ने ये बां श्वेता तिवारी, रिदा थराना और रिया चक्रवर्ती से कही। हालांकि, इस बातचीत के बाद शो में कंटेस्टेंट्स शालिनी को ही ट्रेटर समझने लगे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में Rajat Bedi की एंट्री हुई पक्की, जोड़ी में इस एक्ट्रेस संग करेंगी एंट्री?
    mallika sherawat shalini passi

    mallika sherawat shalini passi (photo credit- instagram)

      ट्रोल हुई शालिनी पासी

      हालांकि, शालिनी पासी मल्लिका शेरावत के लिए ऐसी बातें करके ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। मल्लिका के फैंस शालिनी को जमकर भला बुरा सुना रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्हें शालिनी से ऐसी बातों की उम्मीद नहीं थीं और कुछ यूजर्स ने लिखा है कि वह अपने पति के पैसों की वजह से अमीर है। एक यूजर ने तो ये भी लिख है, 'मल्लिका शेरावत को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो। वो हमेशा क्वीन रहेगी। वह इन सब आंटियों से पहले स्टारडम देख चुकी हैं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article