वायरल न्यूज़

Video: सड़क पर चल रहा था दो सांडों का ‘महायुद्ध’, लड़ाई के बीच स्कूटी वाली दीदी की धांसू एंट्री ने पलट दिया पूरा खेल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रात के समय किसी व्यस्त बाजार की सड़क का एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड आपस में बुरी तरह लड़ते दिख रहे हैं। लड़ाई के दौरान एक महिला स्कूटी लेकर सीधे उन दोनों सांडों के एकदम करीब से निकलने की कोशिश करती है, जिससे टक्कर होते-होते बचती है और महिला स्कूटी समेत गिर पड़ती है।

Image

सांडों की लड़ाई में महिला की धांसू एंट्री (तस्वीर साभार- @ikaddy_)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। खासकर भारतीय सड़कों के नजारे कभी-कभी इतने अनोखे और मनोरंजक होते हैं कि वे पलक झपकते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। यह वीडियो किसी व्यस्त बाजार का है, जहां दो सांडों के बीच चल रहे 'महायुद्ध' में एक स्कूटी सवार महिला की ऐसी एंट्री होती है कि पूरा माहौल ही बदल जाता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के समय का दृश्य नजर आ रहा है। सड़क के किनारे सब्जियों और अन्य सामान की दुकानें सजी हुई हैं और आसपास लोग खड़े हैं। इसी बीच सड़क के बीचों-बीच दो भारी-भरकम सांड आपस में बुरी तरह भिड़ते हुए दिखाई देते हैं। दोनों ने अपने सींग एक-दूसरे में फंसा रखे हैं और पूरी ताकत लगाकर एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी यह लड़ाई इतनी जबरदस्त है कि आसपास खड़े लोग भी दूर से ही तमाशा देख रहे हैं और पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जब दोनों सांड अपनी लड़ाई में पूरी तरह मशगूल होते हैं, तभी एक महिला अपनी स्कूटी के साथ आती दिखाई देती है। हैरानी की बात यह है कि सामने दो खूंखार सांडों को लड़ता देखने के बावजूद महिला रुकने या रास्ता बदलने के बजाय, अपनी स्कूटी को पैरों से घसीटते हुए बिल्कुल उनके बगल से निकालने की कोशिश करती है। जैसे ही महिला सांडों के करीब पहुंचती है, लड़ते-लड़ते दोनों सांड अचानक महिला की स्कूटी की तरफ मुड़ जाते हैं। सांडों की इस अचानक हलचल से महिला घबरा जाती है और उसका संतुलन बिगड़ जाता है। देखते ही देखते महिला अपनी स्कूटी समेत सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक्स के पास गिर पड़ती है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देखें...

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को एक्स पर ikaddy_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि सांड भी सोच रहे होंगे कि भाई हम तो आपस में लड़ रहे थे, ये बीच में कौन आ गया? एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़ते हुए सांडों के बगल से इतनी शांति से निकलने का आत्मविश्वास सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article