टीवी मसाला

करोड़ों का घर लाने के बाद शादी करने वाले हैं Parth Samthaan? एक्टर ने इंटरव्यू में दिया हिंट; कौन है लड़की

Parth Samthaan On Marriage Plan: हाल ही में टीवी एक्टर पार्थ समथान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने शादी का हिंट दिया है। पार्थ का ये इंटरव्यू अब फैंस के बीच वयारल हो रहा है।

Image

parth samthaan (photo credit- instagram)

Parth Samthaan On Marriage Plan: टीवी एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने 35 साल की उम्र में करोड़ों का घर खरीद लिया है। हाल ही में उन्होंने पुणे में अपना आलीशान घर खरीदा, जिसकी पूजा मां के साथ मिलकर की। पार्थ को नए घर के लिए फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच अब पार्थ समथान का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर घर खरीदने के बाद शादी के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में फैंस उस लड़की के बारे में भी जानना चाहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में Rajat Bedi की एंट्री हुई पक्की, जोड़ी में इस एक्ट्रेस संग करेंगी एंट्री?

    पार्थ समथान ने की जिम्मेदारियों की बात

    सीरियल सहर होने के है फेम पार्थ समथान ने टेली मसाला से खास बातचीत की, जिसमें एक्टर ने अपनी जिम्मेदारियों का जिक्र किया। इसी दौरान एक्टर ने अपने फ्यूचर प्लान्स और शादी का जिक्र किया, जिससे साफ है कि घर खरीदने के बाद अब एक्टर का अगला गोल शादी करना है। उन्होंने कहा, “ऐसा होता है, है ना? यह आपके माता-पिता का घर है, लेकिन असल में ऐसा महसूस नहीं होता कि यह आपका अपना घर है और जिंदगी में आप एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच जाते हैं जहां आपको शादी, घर और जिम्मेदारियां जैसे बड़े फैसले लेने पड़ते हैं।' पार्थ ने आगे बताया कि वह उस पड़ाव पर पहुंच चुके थे और उन्हें लगा कि उनके भविष्य के लिए घर खरीदना जरूरी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: '1 बजे से पहले नहीं आते', Dheeraj Dhoopar के वर्क स्टाइल पर आम्रपाली गुप्ता ने उठाए सवाल, कैमरे के पीछे की बताई हकीकत

      मुंबई में भी लिया पार्थ ने घर

      इस मौके पर पार्थ ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने पुणे में प्रॉपर्टी को अलावा मुंबई में भी एक घर खरीदा है और उम्मीद है कि अगले महीने उन्हें इस घर का हक भी पूरी तरह मिल जाएगा। उन्होंने इस इन्वेस्टमेंट के लिए अपनी मां को श्रेय दिया और बताया कि यह हैरानी की बात है कि यह फैसला उन्हीं का था और उन्होंने ही उन्हें इसके लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।

      कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा पार्थ का नाम

      बता दें कि पार्थ समथान का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है, लेकिन एक्टर ने कभी भी अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया। एक्टर के साथ दिशा पाटनी, एरिका फर्नांडिस, अरिहा अग्रवाल और नीति टेलर का नाम जुड़ा था। तमाम एक्ट्रेसेस ने पार्थ के साथ काम किया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article