लाइफस्टाइल

तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी पर घर के आंगन को सजाएं इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से, देखें आसान और लेटेस्ट आइडियाज

तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी पर घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली से सजाना चाहते हैं? यहां देखिए फूलों, दीयों, तुलसी के पौधे से लेकर स्वास्तिक, शुभ लाभ रंगोली डिजाइन। तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन, देव उठनी एकादशी के रंगोली डिजाइन।

Image

Tulsi Vivah aur Dev Uthani Ekadashi Rangoli designs

Tulsi Vivah Rangoli Design, देव उठनी एकादशी के रंगोली डिजाइन फोटो, Latest, Simple, Easy Rangoli: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इन त्योहारों के साथ घरों में एक बार फिर मांगलिक कार्यों और शुभ आयोजनों की शुरुआत होती है। इस खास मौके पर तुलसी के पौधे को सजाया जाता है, घर के मंदिर में दीपक जलाए जाते हैं और आंगन को रंगोली से खूबसूरत बनाया जाता है। दरअसल, त्योहारों की रौनक सिर्फ पकवानों और सजावट से नहीं, बल्कि घर के दरवाजे पर बनी छोटी-सी रंगोली से भी बढ़ जाती है।

अगर आप भी इस बार तुलसी विवाह पर कुछ अलग और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो पारंपरिक डिजाइन के साथ थोड़ा क्रिएटिव अंदाज अपना सकती हैं। कमल के फूल, स्वास्तिक, कलश, तुलसी का पौधा और दीपक जैसे डिजाइन की रंगोली इस अवसर के लिए शानदार रहेगी। देखें तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन, देव उठनी एकादशी के रंगोली डिजाइन जिन्हें बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं।

तुलसी के पौधे वाली रंगोली

तुलसी विवाह के लिए तुलसी के पौधे की आकृति वाली रंगोली सबसे खास रहेगी। आप बीच में तुलसी का गमला बनाकर उसके चारों तरफ लाल, पीले और हरे रंग से फूलों की डिजाइन बना सकती हैं। इसके चारों कोनों पर छोटे दीपक बनाएं। इससे रंगोली में त्योहार का पारंपरिक और भक्तिमय एहसास आएगा। अगर आपके घर में तुलसी विवाह का आयोजन होता है, तो यह डिजाइन पूजा स्थल के आसपास भी बनाई जा सकती है।

कमल के फूल वाली रंगोली

कमल का फूल शुभता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। देवउठनी एकादशी के मौके पर आप गुलाबी, सफेद और पीले रंगों से कमल की बड़ी रंगोली बना सकती हैं। इसके बीच में छोटा स्वास्तिक बनाकर आसपास बारीक बिंदियों और पंखुड़ियों से सजावट करें। यह डिजाइन घर के मुख्य दरवाजे पर बहुत खूबसूरत लगेगी।

दीये और कलश वाली रंगोली

अगर आप कम समय में सुंदर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो दीये और कलश का डिजाइन चुन सकती हैं। बीच में कलश बनाएं और उसके चारों ओर रंगीन गोल आकृतियां तैयार करें। किनारों पर छोटे दीये बनाकर डिजाइन पूरी करें। लाल, नारंगी, पीला और हरा रंग इस रंगोली को आकर्षक बना सकते हैं।

फूलों और पत्तियों से बनाएं नेचुरल रंगोली

रंगोली के लिए हमेशा रंगीन पाउडर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। गेंदे की पंखुड़ियां, गुलाब की पत्तियां और हरी पत्तियों से भी सुंदर डिजाइन बनाई जा सकती है। तुलसी विवाह के दिन इस तरह की फूलों वाली रंगोली पूजा स्थल के पास बहुत अच्छी लगेगी। इसकी खुशबू और प्राकृतिक रंग घर के माहौल को भी खास बना देंगे।

स्वास्तिक और बॉर्डर रंगोली

देवउठनी एकादशी पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ और कलश जैसे पारंपरिक प्रतीकों वाली रंगोली भी बनाई जा सकती है। इसके लिए पहले सफेद रंग से डिजाइन की आउटलाइन तैयार करें और फिर लाल, पीले तथा हरे रंग से उसे भरें। आसपास छोटे फूल और दीपक बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article