बॉलीवुड

सलमान खान-सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद करेंगे Shah Rukh Khan, 'जोश' एक्टर ने कही ये बात

Shah Rukh Khan Comes Out In Support of Sharad Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और सोनू सूद के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी अपने को-स्टार शरद कपूर के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

Image

शाहरुख खान भी करेंगे शरद कपूर की मदद (Pic Credit: Instagram)

Shah Rukh Khan Shows Support For Sharad Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दस्तक', 'जोश', 'तमन्ना', 'एलओसी: कारगिल', 'लक्ष्य' और 'जय हो' जैसी कई फिल्मों में काम कर शरद कपूर ने दर्शकों ने बीच अपने पहचान बनाई थी। अब शरद कपूर की हेल्थ और फाइनेंसियल कंडीशन पर फैन्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड एक्टर्स ने चिंता जताई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोनू सूद और सलमान खान ने तुरंत शरद कपूर की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। अब बड़ी खबर यह है कि सलमान खान और सोनू सूद के बाद शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: 1500 करोड़ी होने वाली 5वीं फिल्म बनी 'रामायण', रणबीर-यश स्टारर इतना हुआ कलेक्शन)

शरद कपूर की मदद कर सकते हैं शाहरुख खान

वरिंदर चावला से बात करते हुए शरद कपूर ने बताया कि इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने उनसे संपर्क किया है। सभी एक्टर्स ने मुश्किल समय में उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, 'सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख खान, राजपाल यादव और जावेद अख्तर सहित कई एक्टर्स ने उनसे कांटेक्ट किया है। सभी एक्टर्स ने मेरी मदद करने का भरोसा दिया।' शरद कपूर ने सभी एक्टर्स का मदद करने के लिए आभार जताया है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दोस्त अरमान कोहली का भी जिक्र किया, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की 'Maatrubhumi' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, इतना होगा फिल्म का रनटाइम)

2027 में होगा शरद कपूर का कमबैक

शरद कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान यह बात भी कबूल कि वो जल्द ही शूटिंग सेट पर लौटेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि 2027 में जनवरी महीने से वो बड़े परदे पर वापसी करेंगे। फैन्स भी शरद कपूर को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं। अच्छी बात यह है कि मुश्किल दौर से गुजरने के बाद शरद कपूर ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता अहमद खान और रोहित शेट्टी के साथ उनकी फिल्मों को लेकर बातचीत हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article