बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। जब उनकी वीडियो वायरल हुई है, हर कोई उनसे बात करने की कोशिश कर रहा है और मदद पहुंचा रहा है। शरद कपूर ने खुद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्र की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें सबकी तरफ से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। शरद कपूर का एक वीडियो इस वक्त चर्चा में है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि जहां एक तरफ कुछ लोग उनकी दिल से मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो केवल सोशल मीडिया व्यूज के लिए उनकी मदद करने आते हैं और वीडियो बनाकर चले जाते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Sharad Kapoor पल-पल मर रहे थे", Hema Chaudhary ने बताई असलियत, एक्टर के भाई ने भी नहीं की मदद
पैसे देकर वापस ले रहे हैं लोग, Sharad Kapoor ने किया खुलासा
एक्टर शरद कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो अब पहले से बेहतर हालत में हैं। शरद कपूर के अनुसार, "मैं अब पहले से बेहतर हूं। इस शेल्टर में जो भी बच्चे हैं, वो अब सभी मेरे हैं क्योंकि यहां पर मेरे बच्चों का ख्याल रखा जा रहा है तो यहां के सभी जानवर मेरे बच्चों जैसे हैं। बहुत सारे लोगों ने मेरी मदद की है और मैं उनका शुक्रिया भी अदा करता हूं लेकिन कुछ लोग हैं जो वीडियो बनाने आते हैं। मेरे हाथ में पैसे देते हैं और वीडियो बनाने के बाद वापस ले लेते हैं। मैं पूछता हूं कि ये क्या कर रहे हैं आप... खैर उनको मैं मना भी नहीं कर पाता हूं। अब से मैं किसी से नहीं मिलूंगा, जिनको मेरी मदद करनी है वो यूं ही कर सकते हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: सलमान खान-सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद करेंगे Shah Rukh Khan, 'जोश' एक्टर ने कही ये बात
शरद कपूर की वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि इस वक्त में भी लोग अपने व्यूज के बारे में सोच रहे हैं, जो बहुत ही गलत है। जब कोई इंसान परेशान है तो उसकी मदद दिल से होनी चाहिए ना कि व्यूज के लिए वीडियो बनानी चाहिए। बताते चलें कि शरद कपूर को अब तक सलमान खान, सोनू सूद जैसे सितारे मदद पहुंचा चुके हैं। शरद ने खुद बताया है कि शाहरुख की तरफ से भी उन्हें कॉन्टैक्ट किया गया है।
