Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) टीवी पर जल्द ही धमाका करने वाला है। इस शो के लिए मेकर्स तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन फैंस की नजर कंटेस्टेंट्स लिस्ट पर है। हर कोई जानना चाहते हैं कि इस बार सलमान खान के शो में कौन कौन सा सेलेब अपनी गेम खेलने वाला है। अब तक सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन दावा है कि रजत बेदी (Rajat Bedi) और नीति टेलर शो के लिए लॉक हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के नाम पर मेकर्स जल्द ही मुहर लगाने वाले हैं, लेकिन रजत बेदी संग सिर्फ एक फैसले पर मेकर्स की बात अटकी हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '1 बजे से पहले नहीं आते', Dheeraj Dhoopar के वर्क स्टाइल पर आम्रपाली गुप्ता ने उठाए सवाल, कैमरे के पीछे की बताई हकीकत
सलमान खान के शो में होगी रजत बेदी की एंट्री
बिग बॉस 20 पर स्क्रीन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठाया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से वापसी करने वाले इस एक्टर के बारे में खबर है कि वह शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। दावा है कि रजत बेदी मेकर्स के साथ अपनी फीस को लेकर फाइनल बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, ये भी तय किया जा रहा है कि रजत बेदी शो में कम से कम कितने समय के लिए रहने वाले हैं। बता दें कि रजत बेदी के करियर के लिए बिग बॉस 20 काफी अहम रोल निभाने वाला है। एक्टर ने सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी की है और इस शो के जरिए रजत बेदी एक बार फिर चर्चा का हिस्सा बन जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: किसिंग सीन जबरदस्ती डाला', पवन सिंह पर Kajal Raghwani ने लगाया गंभीर आरोप, सेट पर हुए बवाल का किया खुलासानीति टेलर को ऑफर हुआ शो
इसके अलावा, रिपोर्ट में नीति टेलर का नाम भी सामने है। दावा है कि नीति टेलर को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है और एक्ट्रेस मेकर्स के साथ बातचीत के दौर में है। जल्द ही नीति की एंट्री भी शो में फाइनल हो सकती है। नीति टेलर हा ही में अलायंस में नजर आई थीं। इस शो में नीति की गेम को काफी पसंद किया गया था और अब फैंस उन्हें बिग बॉस में भी देखना चाहते हैं।
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
