Gauri Khan Son Aryan Khan TIME100 Next India: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों अपनी कामयाबी को लेकर चर्चा में हैं। बतौर डायरेक्टर अपनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood) से पहचान बनाने वाले आर्यन को अब एक और बड़ा सम्मान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर मां गौरी खान (Gauri Khan) ने भी खुशी जाहिर की है। गौरी ने सोशल मीडिया पर बेटे की एक खास तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी उन्हें बधाई देने लगे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"Sharad Kapoor पल-पल मर रहे थे", Hema Chaudhary ने बताई असलियत, एक्टर के भाई ने भी नहीं की मदद
TIME100 Next India के कवर पर नजर आए आर्यन खान
एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल, आर्यन खान को TIME मैगजीन की पहली TIME100 Next India लिस्ट के कवर पर जगह मिली है। इस कवर पर वह फिल्ममेकर पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) और थेजा रियो (Theja Rio) के साथ नजर आ रहे हैं। ये लिस्ट उन 100 लोगों को पहचान देती है, जिनके विचार, काम और प्रभाव भारत के भविष्य को आकार देने में योगदान दे रहे हैं। आर्यन की इस उपलब्धि पर गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैगजीन का कवर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। गौरी खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर आर्यन खान को बधाई दे रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'कम्युनिस्ट एजेंडे को बढ़ावा...'- रणबीर की Ramayana पर फूटा हिंदू जनजागृति समिति का गुस्सा, इन सीन्स पर उठाए सवाल
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से किया था डायरेक्शन में डेब्यू
आर्यन खान ने सितंबर 2025 में नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। सात एपिसोड की इस सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को व्यंग्य के अंदाज में दिखाया गया। इसमें बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति, स्टारडम और इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के संघर्ष जैसे मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया गया। सीरीज की कहानी आसमान सिंह नाम के एक नए स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार लक्ष्य (Lakshya) ने निभाया था। राघव जुयाल ने उसके दोस्त परवेज और आन्या सिंह (Aanya Singh) ने उसकी मैनेजर सान्या का किरदार निभाया था। गौरी खान की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
