वेब सीरीज

Apoorva Mukhija Death Threats: 'जैसा अपूर्वा के साथ हो रहा है किसी के साथ न हो' जान से मारने की धमकियों पर छलका दोस्त का दर्द

Apoorva Mukhija Death Threats: सोशल मीडिया पर अपूर्वा मुखीजा को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। कोई उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर रहा है तो कोई उन्हें मैसेज कर धमकी दे रहा है। इन सभी के बीच अपूर्वा की दोस्त रिदा ने पक्ष लेटे हुए लोगों को फटकार लगाई है।

Image

Apoorva Mukhija Death Threats

Apoorva Mukhija Death Threats: इंडियाज गॉट लेटेन्ट से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जब से रणवीर इलाहाबादिया लोगों के निशाने पर आए हैं उसके बाद से ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) भी लोगों के निशाने पर है। अपूर्वा को शो में जाने के लिए धमकियां मिल रही है और लोग उनके साथ बुरा व्यवहार भी कर रहे हैं। अपूर्वा को लगातार सोशल मीडिया पर मैसेज किए जा रहे हैं और लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। अपूर्वा के इस हाल पर उनकी खास दोस्त रिदा थराना ने रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

अपूर्वा मुखीजा को मिली जान से मारने की धमकी

'द रिबेल किड' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मुखीजा जब से समय रैना ( Samay Raina) के शो पर गई है वह विवादों में घिर गई है। शो हुई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस अपूर्वा से पूछताछ कर रही है। इन सभी के बीच अपूर्वा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। कोई उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर रहा है तो कोई उन्हें मैसेज कर धमकी दे रहा है। इन सभी के बीच अपूर्वा की दोस्त रिदा ने पक्ष लेटे हुए लोगों को फटकार लगाई है।

अपूर्वा की दोस्त ने लगाई लोगों को फटकार

रिदा ने लिखा "मुझे कभी संदेह नहीं हुआ कि कुछ लोग महिलाओं से सिर्फ इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि वे महिला हैं, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वे सांस लेती हैं, खुद से प्यार करती हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत रखती हैं। एक महिला के साथ भी यही समस्या हो सकती है जो किसी और के साथ भी हो सकती है, लेकिन यह तथ्य कि वह एक महिला है, हमेशा इसे और भी बदतर बना देता है। जब आपको लगातार धमकियाँ दी जाती हैं, अपनी जान को लेकर डर लगता है और आप ऐसे देश में रहते हैं जिसे आपकी रक्षा करनी चाहिए, तो आप कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?"

यह बहुत गलत है, जिस नफरत और बदतमीजी से उसे गुजरना पड़ रहा है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि आप में से किसी को भी कभी वह अनुभव न करना पड़े जिससे वह गुज़र रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article