क्रिकेट

Ashes 2027 Full Schedule: एशेज 2027 के शेड्यूल का ईसीबी ने किया ऐलान, ट्रेंटब्रिज में होगा आगाज

चिरप्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगले साल इंग्लैंड की मेजबानी में आयोजित होने वाली एशेज सीरीज के लिए ईसीबी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, एशेज 2027 फुल शेड्यूल

लंदन: चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2027 में आयोजित होने वाली एशेज सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। सीरीज का आगाज नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। एशेज सीरीज के पांच मैच के वेन्यू का चयन पहले ही कर लिया गया था जिनमें पहली बार साउथैम्प्टन का रोज बाउल स्टेडियम का नाम भी शामिल था।

एशेज 2027 का ऐसा है पूरा कार्यक्रम

सीरीज का पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड ने ट्रेंटब्रिज में खेले गए पिछले तीन एशेज टेस्ट जीते हैं। इनमें 2015 की जीत भी शामिल है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 60 रन पर ढेर हो गई थी। इन दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 30 जून से चार जुलाई तक खेला जाएगा। तीसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में आठ से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीम साउथैम्पटन का दौरा करेंगी जहां पहली बार पुरुष एशेज टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच 21 से 25 जुलाई तक खेला जाएगा। पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच ओवल में खेला जाएगा।

एक दशक से एशेज पर है ऑस्ट्रेलिया की कब्जा

इंग्लैंड की टीम साल 2015 में घर पर आयोजित एशेज सीरीज 3-2 के अंतर से अपने नाम करने में सफल हुई थी। यह इंग्लैंड की आखिरी एशेज सीरीज जीत थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने साल 2017-18 में अपने घर पर सीरीज 4-0 के अंतर से अपने नाम की। साल 2019 में इंग्लैंड में आयोजित सीरीज 2-2 से बराबर रही। इसके बाद 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 के अंतर से अपने घर पर एशेज पर कब्जा किया। इसके बाद साल 2023 में इंग्लैंड में फिर मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। साल 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर इंग्लैंड को 4-1 के अंतर से रौंदकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पिछले एक दशक से एशेज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार है। बैजबॉल दौर के खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम एक दशक लंबे सूखे को घरेलू सरजमीं पर खत्म करने की कोशिश करेगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article