Kangana Ranaut Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पेपर लीक के सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने लिखा हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी का ये ट्वीट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसपर सभी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-ट्रोलिंग के बाद R Madhavan ने छात्र प्रदर्शन पर शेयर की पोस्ट, बोले- मुझे सरकार पर भरोसा है कि...)
कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने ANI से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। कंगना ने कहा कि यह फैसला छात्रों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंगना ने आगे कहा कि नकल, पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी जैसी समस्याएं नई नहीं हैं। बचपन से लोग इस तरह की घटनाएं देखते आए हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरह का सख्त कदम नहीं उठाया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला लेकर साफ कर दिया है कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं।
आर माधवन ने शेयर किया पोस्ट
आर माधवन ने स्टूडेंट्स को सपोर्ट करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा, "शिक्षा में हमारे देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है। इसलिए हर छात्र को ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए जो पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता के आधार पर काम करे। मैं हमेशा से भारत के युवाओं की असीम क्षमता पर विश्वास करता हूं। इसलिए आज छात्रों और उनके माता-पिता की चिंता और निराशा को मैं अच्छी तरह समझ सकता हूं।" इसके अलावा भी आर माधवन ने छात्रों के हित में कई बातें कहीं।
