Jana Nayagan Review: 1 बार जरूर देखें विजय की आखिरी मूवी

Jana Nayagan Review: विजय की फिल्म 'जना नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले विवाद और देरी के कारण फिल्म चर्चा में रही। अब सवाल यही है कि क्या विजय की फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई?

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Jul 23 2026, 17:50 IST

Jana Nayagan

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

jana nayagan movie review vijay and bobby deol rock in movie

1 बार जरूर देखें विजय की आखिरी मूवी (pic credit-instagram/chatgpt)

Jana Nayagan Review: आखिरकार तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला और सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया के चलते इसकी रिलीज में भी देरी हुई। इस वजह से दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती गई। अब जब 'जना नायकन' बड़े पर्दे पर आ चुकी है, तो हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या विजय की आखिरी फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई या फिर नहीं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Dhamaal 4 Review: बच्चों वाली बचकानी कॉमेडी)

क्या है 'जना नायकन' की कहानी

फिल्म में विजय ने थलापति वेत्री कोंडन का किरदार निभाया है, जो पहले पुलिस अधिकारी था। वह अपनी गोद ली हुई बेटी विज्जी की परवरिश करता है और उसे अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है। वह चाहता है कि विज्जी बड़ी होकर भारतीय सेना में जाए। साथ ही वह अपने गांव और वहां के लोगों को हर तरह के अन्याय से बचाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। लेकिन विज्जी के पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने की कोशिश में उनकी जिंदगी अचानक बदल जाती है और यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है। इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको मूवी देखनी पड़ेगी।