भोजपुरी

"मैं कितनों को रोकूंगा...", NEET अखबार बयान पर ट्रोलिंग झेल रहे Ravi Kishan ने तोड़ी चुप्पी

नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे आंदोलन पर रवि किशन नें कुछ दिनों पहले बयान दिया था, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं। रवि किशन ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

"मैं कितनों को रोकूंगा...", Neet अखबार बयान पर ट्रोलिंग झेल रहे Ravi Kishan ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार रवि किशन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नीट पेपर लीक को नीट अखबार लीक बोलते दिखाई दे रहे हैं। रवि किशन को इस कारण जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। रवि किशन ने इस ट्रोलिंग पर आखिरकार चुप्पी तोड़ भी दी है और बताया है कि वो इंटरनेट पर इतने वायरल हो गए हैं, इसकी जानकारी लोगों ने उन्हें दी। लोगों ने ही उन्हें बताया है कि वो देश और दुनिया में इतने वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी वीडियोज को जमकर शेयर कर रहे हैं।

Ravi Kishan ने वायरल होने पर तोड़ी चुप्पी

रवि किशन ने मिड-डे से बात करते हुए बताया है, "मेरी वीडियो करोड़ों लोग शेयर कर रहे हैं। अंधा व्यक्ति भी उन्हें देख रहा है। लोग मुझे भी मेरी वीडियोज भेज रहे हैं। पूरे देश में इनको लेकर बातें हो रही हैं। किसी ने मुझसे हाल ही में कहा कि जब भी मैं कहीं जाता हूं लोग मेरे वायरल होने का इंतजार करते हैं। लोग मेरे बारे में यही बातें करते हैं और यही लिखते हैं। मैं खुद भी अपने ऊपर बने मीम देखकर पगला जाता हूं कि ये क्या हो रहा है।"

रवि किशन ने बताया कि उन्हें ट्रोलिंग का बुरा नहीं लगता है क्योंकि वो नैचुरल हैं। रवि के अनुसार, "देखिए मैं जो हूं, वही दिखता हूं। लोग मुझमें ऐसा क्या देख लेते हैं, मुझे भी नहीं पता है। मैं जो भी हूं नैचुरल हूं।"

"लोग मेरे बारे में बातें करते हैं तो करने दीजिए। मैं दोबारा वायरल होऊंगा। मैं एयरपोर्ट पर दिखूंगा और लोग मुझे रोकेंगे... मैं इतने से ही वायरल हो जाऊंगा। मेरे पास सच्चाई है जो मैं लोगों को दिखाता हूं... मेरे पास कोई खजाना तो है नहीं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article