Raja Shivaji OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट साबित हुई थी। बता दें कि सलमान खान ने इस मूवी में कैमियो किया था। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है फिल्म 'राजा शिवाजी' कब ओटीटी पर आएगी? (ये भी पढ़ें-2026 की बिगेस्ट मराठी ओपनर बनेगी 'Raja Shivaji', डबल डिजिट की ओपनिंग पक्की)
'राजा शिवाजी' कब ओटीटी पर होगी रिलीज
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जबकि इसे जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं और यह फिल्म 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। हालांकि नेटफ्लिक्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उन्हें अब घर बैठे फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
बताते चलें कि फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के रोल में नजर आईं। फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म में सलमान खान ने भी एक खास कैमियो किया है। उन्होंने जीवा महाला का किरदार निभाया है, जो शिवाजी महाराज के वफादार योद्धा थे। उनके एक्शन सीन्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
