वेब सीरीज

Rise And Fall 2 में धमाकेदार एंट्री लेंगे 12 सेलेब्स, Salman Khan से पंगा लेने वाली Priyanka Jagga करेंगी बवाल

Rise And Fall 2 Contestants List: रियलिटी शो राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन की तैयारियां चल रही हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। आइए आपको वायरल लिस्ट दिखाते हैं।

Image

Rise And Fall 2 (photo credit- instagram)

Rise And Fall 2 Contestants List: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और अब सोशल मीडिया पर नए शो के अपडेट आने शुरू हो गए हैं। राइज एंड फॉल (Rise And Fall 2) के नए सीजन को लाने के लिए मेकर्स पूरी तरह तैयार हैं और टीवी के कई बडे़ कलाकारों को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर टीवी के इन कलाकारों के नाम आने शुरू हो गए हैं, जो इस बार शो में धमाका कर सकते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका जग्गा (Priyanka Jagga) का नाम भी शामिल हैं, जो बिग बॉस में एक समय पर सलमान खान से पंगा ले चुकी हैं। आइए आपको उन सेलेब्स के नाम बताते हैं, जो शो में आ सकते हैं। Bigg Boss 20 Voting Trend: वोटिंग ट्रेंड में पहले दिन Scout OP ने किया धमाका, Aasif-Rohed की हालत खराब

    शो में धमाका करेंगे ये 12 कंटेस्टेंट्स

    अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाले शो राइज एंड फॉल 2 के लिए टीवी के उन नाम को अप्रोच किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले प्रियंका चाहर चौधरी का नाम है, जो इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। प्रियंका के अलावा शो में गोविंदा भी एंट्री कर सकते हैं। दावा है कि वह अपने कमबैक के लिए शो में आएंगे। दावा है कि प्रियंका और गोविंदा की एंट्री शो में पक्की है। प्रियंका के अलावा शो में सोरब बेदी, कायरा, निहारिका तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनम दरबार, इन्फ्लुएंसर साक्षी श्रीवास, अर्चना गौतम, रजत दलाल, डॉली जावेद, गोविंदा औरप्रियंका जग्गा शो में शामिल हो सकते हैं। अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया। मेकर्स जल्द ही फैंस को खुशखबरी देंगे। Khatron Ke Khiladi 15: बीच में शो छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बहुत दर्दनाक था लेकिन...

      कौन करेगा शो होस्ट

      बता दें कि राइज एंड फॉल के पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन अब शो का होस्ट बदलने वाला है। अशनीर का पत्ता साफ हो गया है और इस शो को सौरव गांगुली होस्ट कर सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में सौरव गांगुली का नाम सामने आया है, लेकिन अब तक सौरभ और मेकर्स ने चुप्पी साधी हुई है। इसके अलावा, शो की स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस जल्द से जल्द मेकर्स से अपडेट चाहते हैं।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article