टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Voting Trend: वोटिंग ट्रेंड में पहले दिन Scout OP ने किया धमाका, Aasif-Rohed की हालत खराब

Bigg Boss 20 Voting Trend: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते कीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं और अब तीनों के लिए वोटिंग शुरू हो गई। आइए बताते हैं कौन आगे हैं और कौन पीछे?

Image

Bigg boss 20 (photo credit- instagram

Bigg Boss 20 Voting Trend: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। पहला वीकेंड का वार हो गया है और पहले हफ्ते मेकर्स की तरफ से कई भी इविक्शन नहीं हुआ। तमाम कंटेस्टेंट्स घर में मौजूद हैं और वीकेंड का वार पर उदिति सिंह के सामने खुलासा किया गया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। उनकी एक लाइफलाइन को खत्म कर दिया गया। इस हफ्ते शो में तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में फंसे हैं, जिसमें स्काउट ओपी (Scout OP), आसिफ खान (Aasif Khan) और रोहिद खान का नाम शामिल है और अब तीनों के बीच वोटिंग की चक्कर शुरू हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 8 Highlights: आम्रपाली ने अमन गांधी को दी राज खोलने की धमकी, उदिति ने आसिफ पर लगाया गंदा आरोप

किसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स?

    बिग बॉस 20 में इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट्स स्काउट ओपी, आसिफ खान और रोहिद खान नॉमिनेशन में फंस गए हैं और इस हफ्ते इन तीनों में से कोई एक कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो सकता है, लेकिन तीनों को बचाने के लिए फैंस ने ताबड़तोड़ वोटिंग शुरू कर दी है। बिग बॉस को काफी करीब से फॉलो करने वाले पेज की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि स्काउट ओपी वोटिंग में सबसे आगे चल रहे हैं। स्काउंट भारी मार्जन से वोटिंग में सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर आसिफ खान का नाम है, जो शो में तगड़ी गेम खेल रहे हैं। फैंस उनकी गेम से इंप्रेस हो रहे हैं। तीसरे नंबर पर रोहिद खान का नाम है। रोहिद शो में थोड़े शांत हैं और सिर्फ अपने दोस्तों संग बैठे दिखाई देते हैं। ऐसे में उन पर शो से बाहर होने का खतरा सबसे ज्यादा बना है। 'फिल्मी स्टार्स से कम नहीं...', Rohit Roy के 'TV डस्टबिन है' बयान पर फूटा Chetan Hansraj का गुस्सा, निकाली भड़ास

    नॉमिनेशन में बिग बॉस ने किया खेल

      बता दें कि बिग बॉस 20 में दूसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया में काफी ड्रामा हुआ। तमाम कंटेस्टेंट्स ने दो-दो घरवालों को नॉमिनेट किया, लेकिन तभी बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने खुलासा किया कि स्काउट ओपी, आसिफ खान, रोहिद खान और यंग नॉमिनेशन पर चर्चा कर रहे थे और इसी वजह से स्काउट, आसिफ और रोहिद को नॉमिनेट किया गया। यंग कैप्टन होने की वजह से बच गए। इस खुलासे के बाद शो में काफी बवाल हुआ।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article