टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: बीच में शो छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बहुत दर्दनाक था लेकिन...

Gaurav Khanna On Leaving Khatron Ke Khiladi 15: पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि ये करना उनके लिए बेहद मुश्किल था।

Image

Khatron Ke Khiladi 15 छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gaurav Khanna On Leaving Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। गौरव खन्ना को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया था। स्वास्थ्य कारणों से एक्टर शो से बाहर हो गए थे, हालांकि गौरव खन्ना ने रोहित शेट्टी के शो में वापसी की। लेकिन बीते सप्ताह देखने को मिला कि एविक्शन टास्क के बावजूद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने भावुक होकर बताया कि वह अपनी सेहत के कारण ये मुश्किल फैसला कर रहे हैं। गौरव ने खुद की जगह रुहानिका धवन को सुरक्षित किया। उनके इस फैसले ने फैंस को भी मायूस कर दिया था। लेकिन अब गौरव खन्ना ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Voting Trend: वोटिंग ट्रेंड में पहले दिन Scout OP ने किया धमाका, Aasif-Rohed की हालत खराब

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपने व्लॉग में "खतरों के खिलाड़ी 15' को बीच में छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने कहा, "गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर कहा, "मुझे लगा कि मैं इसमें आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि अगर किसी स्टंट में बिजली से जुड़ी चीज होगी तो ये मेरे बाजू के दर्द को और बढ़ाएगी। इसके बाद मेरे दाएं बाजू में पूरी ताकत नहीं बचेगी। ये बहुत दर्दनाक है, लेकिन जो इससे भी ज्यादा दर्दनाक ता वो इस मौके पर आकर मेरा शो छोड़ने का फैसला था।" गौरव खन्ना ने व्लॉग में बताया कि जब मैं वापस आया तो मुझे लगा कि अब मैं इसे और नहीं सह सकता हूं, क्योंकि आगे जाना मेरी रिकवरी में रुकावट बनेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'फिल्मी स्टार्स से कम नहीं...', Rohit Roy के 'TV डस्टबिन है' बयान पर फूटा Chetan Hansraj का गुस्सा, निकाली भड़ास
    Gaurav Khanna ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर तोड़ी चुप्पी

    Gaurav Khanna ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर तोड़ी चुप्पी

      गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अलविदा कहते हुए आगे कहा, "अब मैं पैकिंग कर रहा हूं। ये बहुत ही प्यारा अनुभव रहा है। मैं आगे जा सकता था, लेकिन मैं अपने रिकवरी के इस दौर में ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहता। मुझे ट्रैवल भी सुरक्षित तरीके से करने के लिए कहा गया है।" बता दें कि गौरव खन्ना इन दिनों अपने और आकांक्षा चमोला के तलाक के कारण भी सुर्खियों में हैं। तलाक की खबरों के बीच ही गौरव और आकांक्षा ने एक-दूजे को न केवल इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, बल्कि एक-दूजे के साथ फोटोज भी डिलीट कर दीं।
      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article