Mardaani 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म मर्दानी 3 के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आए थे। फिल्म मर्दानी 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इन सब के बीच अब फिल्म मर्दानी 3 को लेकर एक नई खबर सामने आई है। फिल्म मर्दानी 3 की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मर्दानी 3 कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'मर्दानी 3'
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मर्दानी 3 की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट है। फिल्म मर्दानी 3 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म और किस दिन रिलीज होने वाली है इसको खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मर्दानी 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इसके साथ-साथ ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म मर्दानी 3 का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
क्या है फिल्म की स्टोरी?
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 अपनी स्टोरी को लेकर खबरों में है। फिल्म की कहानी बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना से शुरू होती है, जहां दो छोटी लड़कियां अचानक गायब हो जाती हैं। इनमें से एक लड़की एक एम्बेसडर की बेटी है, जबकि दूसरी उस एम्बेसडर के घर में काम करने वाले नौकर की बेटी। इस केस की जांच की जिम्मेदारी रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। इसके बाद स्टोरी में कुछ बड़े खुलासे होते हैं, जो सबको हैरान कर देते हैं।
